घुटनों के दर्द से राहत के लिए योगासन: जानें सही तरीका

आजकल बढ़ती उम्र, गलत जीवनशैली और लंबे समय तक बैठने के कारण घुटनों का दर्द एक आम समस्या बन गया है। यदि आप दवाइयों पर निर्भर नहीं रहना चाहते, तो कुछ विशेष योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। नियमित अभ्यास से जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है और दर्द में राहत मिलती है।

योग के अनेक लाभ हैं। योगाभ्यास से घुटनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, सूजन और दर्द में कमी आती है, शरीर में लचीलापन बढ़ता है और रक्त संचार बेहतर होता है।

हालांकि, ध्यान रखें कि यदि दर्द अधिक हो तो योग शुरू करने से पहले चिकित्सक की सलाह लें। धीरे-धीरे अभ्यास करें और किसी भी आसन में दर्द महसूस होने पर तुरंत रुक जाएं। सही तकनीक का पालन करें और शुरुआत में किसी विशेषज्ञ की निगरानी में अभ्यास करें। घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बुजुर्ग, गठिया के मरीज और चोट या सर्जरी के बाद अभ्यास करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

घुटनों के दर्द के लिए असरदार योगासन

ताड़ासन

इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर उठाएं। पूरे शरीर को खींचें और 10-15 सेकंड तक इस स्थिति में रहें। ताड़ासन के अभ्यास से शरीर का संतुलन और घुटनों की मजबूती बढ़ती है।

वज्रासन

इस आसन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठें। अब एड़ियों पर बैठकर पीठ सीधी रखें और कुछ देर इसी मुद्रा में रहें। वज्रासन का अभ्यास जोड़ों में लचीलापन बढ़ाता है।

भुजंगासन

इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर हाथों की सहायता से ऊपरी शरीर को उठाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहें। भुजंगासन करने से मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है।

सेतु बंधासन

सेतुबंधासन में शरीर की मुद्रा पुल के समान होती है। अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें और कूल्हों को ऊपर उठाएं। इस आसन से घुटनों और जांघों को मजबूती मिलती है।