डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए योगासन

डबल चिन अब सिर्फ मोटापे का संकेत नहीं है। मोबाइल पर झुकी गर्दन, लंबे समय तक बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधि की कमी चेहरे की बनावट को प्रभावित करती है। इससे चेहरे के नीचे फैट जमा हो जाता है और त्वचा ढीली पड़ जाती है। महंगे क्रीम और उपचार अस्थायी राहत दे सकते हैं, लेकिन स्थायी समाधान आदतों में बदलाव से मिलता है। योग इस बदलाव का सबसे भरोसेमंद तरीका है। चेहरे और गर्दन की मांसपेशियों को सक्रिय करने वाले कुछ सरल योगासन और व्यायाम अगर रोज 10-15 मिनट किए जाएं, तो डबल चिन धीरे-धीरे कम होने लगती है। बिना किसी खर्च और साइड इफेक्ट के नियमित अभ्यास से चेहरे की ढीली त्वचा को कम किया जा सकता है।

डबल चिन होने के मुख्य कारण

  • गर्दन की मांसपेशियों की कमजोरी
  • गलत पोस्चर और मोबाइल नेक
  • बढ़ता वजन
  • उम्र के साथ त्वचा का ढीलापन
  • पानी कम पीना

डबल चिन कम करने वाले असरदार योगासन

सिंहासन

जीभ को बाहर निकालकर गहरी सांस छोड़ें और 10-15 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें। इससे गर्दन और जबड़े की मांसपेशियां टाइट होती हैं।

जालंधर बंध

ठोड़ी को छाती की ओर झुकाएं और सांस रोककर रखें। यह गर्दन की चर्बी घटाने में मदद करता है।

भुजंगासन

पेट के बल लेटकर छाती को ऊपर उठाएं। इससे गर्दन और चेहरे का रक्त संचार बढ़ता है।

काउ फेस एक्सरसाइज

होंठों को आगे निकालकर ऊपर की ओर देखें और 10 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें। इसका डबल चिन पर सीधा असर होता है।

ओम जप

“ओम” का लंबा उच्चारण करें। इससे चेहरे की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं।

कितने दिन में दिखेगा असर?

अगर रोज 10-15 मिनट योग किया जाए और पोस्चर सुधारा जाए, तो 3-4 हफ्तों में फर्क साफ दिखने लगता है।