विवाह मुहूर्त 2026: खरमास के बाद बजेंगी शहनाइयां, अप्रैल से दिसंबर तक के शुभ दिन

इस समय खरमास चल रहा है, जो 14 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा। इसके बाद एक बार फिर विवाह और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। हिंदू धर्म में खरमास को मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता, इसलिए इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे काम नहीं किए जाते। जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करता है, तब खरमास समाप्त होता है। इसके साथ ही विवाह समारोहों की तैयारियां तेज हो जाती हैं। आइए जानते हैं खरमास के बाद विवाह के लिए कौन-कौन से शुभ दिन हैं।

अप्रैल 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 15 अप्रैल 2026, बुधवार
  • 20 अप्रैल 2026, सोमवार
  • 21 अप्रैल 2026, मंगलवार
  • 25 अप्रैल 2026, शनिवार
  • 26 अप्रैल 2026, रविवार
  • 27 अप्रैल 2026, सोमवार
  • 28 अप्रैल 2026, मंगलवार
  • 29 अप्रैल 2026, बुधवार

मई 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 1 मई 2026, शुक्रवार
  • 3 मई 2026, रविवार
  • 5 मई 2026, मंगलवार
  • 6 मई 2026, बुधवार
  • 7 मई 2026, बृहस्पतिवार
  • 8 मई 2026, शुक्रवार
  • 13 मई 2026, बुधवार
  • 14 मई 2026, बृहस्पतिवार

जून 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 21 जून 2026, रविवार
  • 22 जून 2026, सोमवार
  • 23 जून 2026, मंगलवार
  • 24 जून 2026, बुधवार
  • 25 जून 2026, बृहस्पतिवार
  • 26 जून 2026, शुक्रवार
  • 27 जून 2026, शनिवार
  • 29 जून 2026, सोमवार

जुलाई 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 1 जुलाई 2026, बुधवार
  • 6 जुलाई 2026, सोमवार
  • 7 जुलाई 2026, मंगलवार
  • 11 जुलाई 2026, शनिवार

नवंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 21 नवंबर 2026, शनिवार
  • 24 नवंबर 2026, मंगलवार
  • 25 नवंबर 2026, बुधवार
  • 26 नवंबर 2026, बृहस्पतिवार

दिसंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 2 दिसंबर 2026, बुधवार
  • 3 दिसंबर 2026, बृहस्पतिवार
  • 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार
  • 5 दिसंबर 2026, शनिवार
  • 6 दिसंबर 2026, रविवार
  • 11 दिसंबर 2026, शुक्रवार
  • 12 दिसंबर 2026, शनिवार

यह जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। इसकी सटीकता और पूर्णता के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती।