सर्दियों में स्वेटर के साथ पहनने के लिए 5 बेहतरीन लोअर वियर विकल्प

सर्दियों का मौसम आते ही अलमारी से ऊनी कपड़े निकलने शुरू हो जाते हैं। स्वेटर, कार्डिगन, जैकेट और कोट जैसे ऊपरी परिधान तो हर किसी के पास होते हैं, लेकिन अक्सर लोग इनके साथ नीचे सिर्फ जींस या पैंट ही पहनते हैं। इससे लुक में एकरसता आ जाती है। अगर आप चाहते हैं कि ठंड से भी बचाव हो और फैशन में भी चार चांद लग जाएं, तो ऊनी लोअर वियर के विकल्पों को आजमाएं। सही फिट और लेयरिंग के साथ ये न सिर्फ गर्माहट देंगे, बल्कि आपके स्टाइल को भी नई ऊंचाई देंगे।

लेदर जैकेट के साथ ऊनी स्कर्ट

अगर आप ऑफिस या किसी औपचारिक मौके पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो लेदर जैकेट या पुलोवर के साथ ऊनी स्कर्ट एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह आउटफिट बॉस लेडी लुक देने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहता है। स्कर्ट के साथ बूट्स या फॉर्मल शूज पहनकर आप इस लुक को और भी शानदार बना सकती हैं। जींस और पैंट से हटकर कुछ नया करने का यह एक स्मार्ट तरीका है।

विंटेज लूज कॉरडरॉय पैंट

क्रॉप टॉप, फुल स्लीव टी-शर्ट या फिटेड स्वेटर के साथ विंटेज लूज कॉरडरॉय पैंट बेहद क्लासी लगते हैं। यह एक नया और ट्रेंडी स्टाइल है, जो क्लासिक और कंफर्टेबल दोनों है। ढीला फिट होने के कारण यह पैंट सर्दियों में लेयरिंग के लिए भी परफेक्ट है। इसके साथ आप स्नीकर्स या फ्लैट शूज पहनकर कैजुअल लुक पा सकते हैं।

ओवरसाइज़ स्वेटर के साथ ऊनी पैंट

सादगी में शान पसंद है तो ओवरसाइज़ स्वेटर के साथ स्लिम फिट ऊनी पैंट चुनें। यह कॉम्बिनेशन कैजुअल और सेमी-फॉर्मल दोनों मौकों के लिए उपयुक्त है। ऊनी पैंट आपको ठंड से बचाते हैं और स्वेटर की ढीली फिट इसे आरामदायक बनाती है। घर से बाहर निकलते समय यह सबसे सुरक्षित और स्टाइलिश विकल्प है। रंगों का तालमेल बिठाकर आप इस लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं।

ऊनी मिनी स्कर्ट

क्रिसमस पार्टी हो या नए साल का जश्न, ऊनी मिनी स्कर्ट आपके विंटर लुक को ग्लैमरस बना सकती है। इसे लेगिंग्स, स्टॉकिंग्स, थाई-हाई सॉक्स और बूट्स के साथ पहनें। यह न सिर्फ ठंड से बचाता है, बल्कि एक ट्रेंडी और फैशनेबल लुक भी देता है। मिनी स्कर्ट के साथ ओवरसाइज़ स्वेटर या फिटेड टॉप पहनकर आप अपनी पर्सनैलिटी को निखार सकते हैं।

थर्मल लोअर और ट्रैक पैंट

अगर आप पूरी तरह से कैजुअल और आरामदायक रहना चाहते हैं, तो थर्मल लोअर या ऊनी ट्रैक पैंट सबसे अच्छा विकल्प है। इसे स्वेटर या हुडी के साथ पहनें। यह कॉम्बिनेशन घर पर आराम करने या छोटी सैर पर जाने के लिए परफेक्ट है। थर्मल लोअर आपको अंदर से गर्म रखते हैं, जबकि ट्रैक पैंट स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक देते हैं। स्नीकर्स के साथ यह आउटफिट किसी भी कैजुअल मौके के लिए तैयार है।