उगादी 2026: अपनों को ऐसे भेजें शुभकामना संदेश, बढ़ाएं रिश्तों की मिठास

उगादी दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को आता है और हिंदू नव वर्ष के आगमन का प्रतीक है। ‘उगादी’ शब्द का अर्थ है नए युग या नई शुरुआत। यह त्योहार जीवन में नई ऊर्जा, आशा और नए अवसर लेकर आता है।

इस शुभ अवसर पर लोग नए वस्त्र पहनते हैं, अपने घरों को सजाते हैं, पारंपरिक व्यंजन तैयार करते हैं और अपने मित्रों तथा परिजनों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। यदि आप भी इस उगादी पर अपने प्रियजनों को विशेष संदेश भेजना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए संदेशों का उपयोग कर सकते हैं।

उगादी शुभकामना संदेश

  • नया सवेरा नई किरण के साथ,
    नया दिन एक प्यारी सी मुस्कान के साथ,
    आपको मुबारक हो नया साल,
    उगादी की शुभकामनाएं।

  • प्रकृति की लीला है छाई,
    सभी को दिल से उगादी की बधाई।
    उगादी की शुभकामनाएं।

  • शुभ हो नया साल आपका,
    ऊंची उड़ान भरे हर पल आपका,
    जैसे आसमान में उड़ती पतंग,
    वैसे ही उगादी पर्व की सजे हर एक तरंग।
    उगादी की शुभकामनाएं।

  • नया दिन, नई सुबह,
    चलो मनाएं एक साथ,
    है यह उगादी पर्व,
    दुआ करें रहे हम साथ-साथ।
    उगादी की शुभकामनाएं।