सावन 2026: कब शुरू होगा पवित्र महीना और कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन?
हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है, क्योंकि यह भगवान शिव को समर्पित होता है। यह महीना शुभ और भक्तिभाव से परिपूर्ण माना जाता है और भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में सच्चे मन से पूजा-अर्चना, व्रत, जलाभिषेक और महादेव का स्मरण करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही, भक्तों की समस्याओं का निवारण कर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस माह के सभी सोमवार कल्याणकारी माने जाते हैं, वहीं सावन पूर्णिमा का दिन भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में सावन माह की शुरुआत कब हो रही है।
सावन 2026 की शुरुआत और समाप्ति
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से होगी। यह पवित्र महीना 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा। इस माह भगवान शिव की भक्ति और कावंड यात्राएं की जाती हैं। साथ ही, शिवालयों में विशेष पूजन और अनुष्ठान किए जाते हैं।
सावन सोमवार व्रत 2026 की तिथियां
सावन माह में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने और शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, दही और बेलपत्र अर्पित करने से विशेष फल प्राप्त होता है। वर्ष 2026 में सावन सोमवार की तिथियां इस प्रकार हैं:
- पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
- दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
- चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
रक्षा बंधन 2026 की तिथि और शुभ समय
रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। प्रस्तुत सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है।