राम नवमी 2026: शुभ योग में आज मनाया जा रहा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव, इन संदेशों से दें शुभकामनाएं
26 मार्च 2026, गुरुवार को देशभर में राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के इस प्रमुख त्योहार को अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इसी पवित्र दिन पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस विशेष अवसर पर देशभर के राम मंदिरों में भव्य पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है। भजन-कीर्तन और झांकियों के माध्यम से प्रभु के जन्मोत्सव की खुशी देखते ही बनती है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को राम नवमी की शुभकामनाएं देकर रिश्तों में प्रेम और विश्वास को मजबूत करते हैं। आप भी नीचे दिए गए प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को इस दिन की बधाई दे सकते हैं।
राम नवमी 2026 के लिए शुभकामना संदेश
-
राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं,
मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। -
राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलों को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। -
गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। -
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
राम नवमी की हार्दिक बधाई।