PSEB परीक्षा कार्यक्रम 2026: पंजाब बोर्ड का शेड्यूल जारी, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें घोषित
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह समय-सारणी नियमित और ओपन स्कूल दोनों श्रेणियों के विद्यार्थियों पर लागू होगी। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2026 से आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक संचालित होंगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने विषयों की तिथियों को ध्यानपूर्वक देखें और किसी भी संशोधन या एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर रखें।
पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां 2026
- 6 मार्च 2026 (शुक्रवार): सामाजिक विज्ञान
- 7 मार्च 2026 (शनिवार): संगीत (गायन)
- 9 मार्च 2026 (सोमवार): पंजाबी-A, पंजाब इतिहास व संस्कृति-A
- 11 मार्च 2026 (बुधवार): अंग्रेजी
- 13 मार्च 2026 (शुक्रवार): हिंदी / उर्दू
- 16 मार्च 2026 (सोमवार): विज्ञान
- 19 मार्च 2026 (गुरुवार): पंजाबी-B, पंजाब इतिहास व संस्कृति-B
- 24 मार्च 2026 (मंगलवार): गणित
- 27 मार्च 2026 (शुक्रवार): कंप्यूटर साइंस
- 1 अप्रैल 2026 (बुधवार): हेल्थ एवं फिजिकल एजुकेशन
अन्य व्यावसायिक और NSQF विषयों की परीक्षाएं संबंधित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।
पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां 2026
- 17 फरवरी 2026: होम साइंस
- 20 फरवरी 2026: बिजनेस स्टडीज
- 25 फरवरी 2026: अर्थशास्त्र
- 27 फरवरी 2026: अकाउंटेंसी
- 7 मार्च 2026: जनरल इंग्लिश
- 9 मार्च 2026: भूगोल
- 12 मार्च 2026: जनरल पंजाबी
- 18 मार्च 2026: कंप्यूटर साइंस
- 20 मार्च 2026: इतिहास
- 25 मार्च 2026: गणित
- 30 मार्च 2026: राजनीति विज्ञान, भौतिकी
- 1 अप्रैल 2026: पंजाबी / हिंदी / इंग्लिश (इलेक्टिव)
- 4 अप्रैल 2026: रसायन विज्ञान, NSQF व्यावसायिक विषय
व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग कोड के अनुसार निर्धारित तिथियों पर होंगी।
बोर्ड का मानना है कि समय से पहले डेटशीट जारी होने से छात्रों को अपनी तैयारी बेहतर ढंग से करने का मौका मिलेगा। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों और रिवीजन कार्यक्रम को इस नई समय-सारणी के अनुसार समायोजित करें, जिससे परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।