परशुराम जयंती 2026: शुभकामना संदेशों से करें प्रियजनों को बधाई
आज 19 अप्रैल को देशभर में अक्षय तृतीया के पर्व के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, जिस कारण वे चिरंजीवी हुए। ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम ने अधर्म, अत्याचार और अन्याय से पीड़ित धरती पर धर्म की पुनर्स्थापना के लिए अवतार लिया था। उनका जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र के रूप में हुआ था। भगवान परशुराम ब्राह्मण कुल में जन्मे थे, लेकिन क्षत्रिय स्वभाव के कारण वे युद्ध कौशल में पारंगत थे। इस पावन अवसर पर अपने मित्रों, परिवारजनों और पड़ोसियों को परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भेजें।
परशुराम जयंती के शुभकामना संदेश
-
शांत है तो श्रीराम है
भड़क गए तो परशुराम है
जय श्री राम
जय श्री परशुराम
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं -
गुरु है वो करण के
अंतर जाने आनंत और मरण के
नमन करता सारा संसार जिसे
बने जल भी अमृत उनके चरण के
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं -
ब्राह्मण बदलते हैं तो नतीजे बदल जाते हैं
सारे मंजर, सारे अंजाम बदल जाते हैं
कौन कहता है परशुराम फिर नहीं पैदा होते
पैदा तो होते हैं, बस नाम बदल जाते हैं
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं -
रावण का घमंड और परशुराम का पराक्रम
दोनों हमारी रगों में दौड़ते हैं
हम वो ब्राह्मण वंशज हैं जो कि
रावण कभी झुका नहीं.. और
परशुराम कभी रुका नहीं
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं