निर्जला एकादशी 2026: पांच शुभ संयोगों में बन रहा है विशेष योग, राशि के अनुसार दान से मिलेगा लाभ
वर्ष 2026 की निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी। धार्मिक ग्रंथों में इसे साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में गिना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नियमपूर्वक व्रत, पूजा-पाठ और विशेष वस्तुओं के दान से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस बार निर्जला एकादशी पर पांच बड़े शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग जैसे कई शुभ प्रभाव सक्रिय रहेंगे। ऐसे में भगवान विष्णु की उपासना के साथ-साथ यदि राशि के अनुसार दान किया जाए, तो व्यक्ति को सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। यहां जानिए किस राशि के जातकों को क्या दान करना चाहिए।
मेष राशि
इस राशि के लोगों को इस दिन सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। इससे भाग्य मजबूत होता है और अटके हुए कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए दूध या चावल का दान शुभ रहेगा। इससे घर में लाभ के अवसर बनते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले खरबूजा या दाल का दान करें। इससे अच्छे परिणाम प्राप्त होने लगते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग प्यासे लोगों को जल पिलाएं और खाने-पीने की वस्तुओं का दान करें। इससे मानसिक शांति और पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शरबत, गुड़ या मीठी चीजों का दान बेहद शुभ माना गया है। इससे सफलता के मार्ग खुलते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को फल और मिठाई का दान करना शुभ रहेगा। इससे रिश्तों में मधुरता आती है और जीवन में खुशियां बढ़ती हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग खरबूजा या ठंडी तासीर वाली चीजों का दान करें। इससे तनाव दूर होता है और कार्यों में सफलता मिलती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को हरी सब्जियां दान करनी चाहिए। इससे गुरु की कृपा प्राप्त होती है।
मकर राशि
मकर राशि वाले इस दिन शरबत या ठंडे पेय पदार्थ लोगों को पिलाएं। इससे बाधाएं दूर होती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग गरीबों में अनाज या जरूरत का सामान दान करें। इससे करियर और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दाल का दान शुभ रहेगा। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।