नवरात्रि अष्टमी 2026: मां महागौरी के प्रिय रंग में बनाएं स्टाइलिश लुक

नवरात्रि के पावन पर्व का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। इस वर्ष दुर्गा अष्टमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत गौर वर्ण, शांत और सौम्य है। उन्हें सुंदरता, पवित्रता और तपस्या की देवी माना जाता है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और विशेष पूजन करते हैं। मां को नारियल और उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। श्रद्धालु माता के प्रिय रंग को अपने परिधानों में शामिल करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

मां महागौरी का प्रिय रंग और उसका महत्व

नवरात्रि के आठवें दिन का शुभ रंग गुलाबी माना जाता है। यह रंग मां महागौरी के दिव्य और निर्मल स्वरूप को दर्शाता है। गुलाबी रंग प्रेम, करुणा और सौम्यता का प्रतीक है। मान्यता है कि इस रंग को धारण करने से जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूजा के समय कपड़े साफ और सादे रखने चाहिए। अत्यधिक गहरे रंगों के कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए। पूजा के दौरान सिंपल और सभ्य लुक रखना उचित रहता है।

महिलाओं के लिए आउटफिट आइडियाज

अष्टमी के दिन महिलाएं गुलाबी रंग के विभिन्न परिधानों में स्टाइलिश दिख सकती हैं। यहां कुछ खास सुझाव दिए जा रहे हैं:

  • गुलाबी अनारकली सूट: पूजन के लिए गुलाबी रंग का अनारकली सूट बेहतरीन विकल्प है। बॉर्डर वाली गुलाबी अनारकली एलिगेंस लुक प्रदान करती है। यह पूजा में तो अच्छा लगता ही है, साथ ही दफ्तर जाने के लिए भी उपयुक्त है।
  • गुलाबी कुर्ती और पलाजो: सिंपल और कम्फर्टेबल लुक के लिए गुलाबी कुर्ती को सफेद या रॉयल ब्लू पलाजो के साथ पेयर करें। यह आउटफिट ऑफिस या कैजुअल पूजा के लिए बेस्ट विकल्प है।
  • गुलाबी साड़ी विद गोल्डन बॉर्डर: अष्टमी के दिन गुलाबी रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी या सिल्क की हल्की बॉर्डर वाली पिंक साड़ी पहनकर तैयार हों। यह क्लासिक और एलीगेंट लुक देगा। मंदिर जाने के लिए यह परिधान सबसे उपयुक्त रहेगा।
  • इंडो-वेस्टर्न गाउन: मॉडर्न और ट्रेंडी लुक चाहिए तो इंडो-वेस्टर्न पिंक गाउन पहन सकती हैं। यह परिधान नवरात्रि के कार्यक्रमों और पूजा अनुष्ठानों में भी अच्छा लगेगा।

पुरुषों के लिए आउटफिट आइडियाज

नवरात्रि पर पुरुष भी मां महागौरी के प्रिय रंग को अपने परिधान में शामिल कर सकते हैं। इससे वे स्टाइलिश अंदाज में तैयार हो सकते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। यहां कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं:

  • गुलाबी कुर्ता पायजामा पहनकर पारंपरिक लुक अपनाएं।
  • पिंक शर्ट को टाउजर या जींस के साथ टीमअप करें।
  • फ्लोरल हाफ जैकेट के साथ लुक को अधिक प्रभावी बनाएं।

गुलाबी रंग न केवल मां महागौरी को प्रिय है, बल्कि यह शांति और सौम्यता का भी प्रतीक है। अष्टमी के दिन इस रंग को धारण करके आप अपने श्रद्धा भाव को और अधिक प्रबल कर सकते हैं। साथ ही, स्टाइलिश और सभ्य लुक के साथ पर्व की गरिमा को बनाए रख सकते हैं।