चैत्र नवरात्रि 2026: दुर्गा अष्टमी पर भेजें मां महागौरी के ये भक्तिमय संदेश
नवरात्रि के नौ दिनों में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भक्त मां महागौरी की आराधना कर उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। कई लोग इस पावन अवसर पर हवन करते हैं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण शुद्ध बनता है।
अष्टमी के दिन व्रत रखने वाले भक्तों के लिए कन्या पूजन का भी खास महत्व है। इस परंपरा के तहत छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है और उन्हें भोजन करवाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
इसके अलावा, दुर्गा अष्टमी के अवसर पर लोग अपने परिवारजनों, मित्रों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आज के समय में लोग संदेशों के माध्यम से एक-दूसरे को बधाई देकर इस पर्व की खुशियों को साझा करते हैं। यदि आप भी अपने प्रियजनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो मां महागौरी के आशीर्वाद से जुड़े कुछ नए और सुंदर संदेश भेज सकते हैं।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- या देवी सर्वभूतेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। मां महागौरी की जय। दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। मां महागौरी की जय। दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- माता आयी हैं, खुशियों के भंडार लायी हैं। सच्चे दिल से तो मांग कर देखो, मां की तरफ से कभी ना नहीं होगी। तो प्रेम से बोलो जय माता दी। मां महागौरी की जय। दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- मां तेरे चरणों में है हर दुख का समाधान है। कोई दुख उसे नहीं हरा सकता, जिसे मां का वरदान है। मां महागौरी की जय। दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।