नौतपा 2026: जानिए क्यों पड़ती है भीषण गर्मी और क्या करें इन 9 दिनों में

हर वर्ष ज्येष्ठ माह में नौतपा का आगमन होता है, जो नौ दिनों तक चलने वाली अत्यधिक गर्मी की अवधि है। मान्यता है कि जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती है। यह समय साल के सबसे गर्म और प्रभावशाली दिनों में गिना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों सूर्य पृथ्वी के सबसे निकट होते हैं, जिससे उनकी तपन का प्रभाव प्रकृति और जीवन पर अधिक देखने को मिलता है। साल 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। यह लगभग 9 दिनों की अवधि न केवल गर्मी के चरम को दर्शाती है, बल्कि वर्षा ऋतु के आगमन का संकेत भी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि इस समय क्या करना चाहिए।

जल और शीतल वस्तुओं का दान करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा में लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। आप जल, सत्तू, छाता, मिट्टी के घड़े और अन्य ठंडी वस्तुओं का दान कर सकते हैं। इससे सूर्य दोष कम होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

सूर्य देव की पूजा करें

नौतपा सूर्य की उपासना के लिए अत्यंत शुभ समय होता है। इस अवधि में प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनकी पूजा करें। इससे ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें

इस समय आप आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ कर सकते हैं। इससे मानसिक शक्ति बढ़ती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। यह सूर्य देव की कृपा पाने का प्रभावशाली उपाय माना जाता है।

सूर्य को जल अर्पित करें

तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे कुंडली के दोष शांत होते हैं और दिनभर के कार्यों में सफलता मिलती है।

सूर्य ग्रह के 12 मंत्र

  • ॐ आदित्याय नमः।
  • ॐ सूर्याय नमः।
  • ॐ रवेय नमः।
  • ॐ पूषणे नमः।
  • ॐ दिनेशाय नमः।
  • ॐ सावित्रे नमः।
  • ॐ प्रभाकराय नमः।
  • ॐ मित्राय नमः।
  • ॐ उषाकराय नमः।
  • ॐ भानवे नमः।
  • ॐ दिनमणाय नमः।
  • ॐ मार्तंडाय नमः।

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। प्रस्तुत सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है।