महावीर जयंती 2026: इन संदेशों के साथ दें सभी को शुभकामनाएं

आज पूरे देश में महावीर जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पवित्र अवसर पर जैन मंदिरों में विशेष अभिषेक, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि महावीर जयंती के दिन दान-पुण्य करने से जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि आती है।

महावीर जयंती का महत्व और तिथि

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष यह पावन पर्व 31 मार्च 2026 को है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यह दिन जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर भक्त सुबह-सुबह प्रभात फेरी निकालते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और दान-धर्म करते हैं। इसके अलावा, भगवान महावीर के उपदेशों को याद करते हुए भव्य शोभा यात्राएं भी निकाली जाती हैं। इस दौरान सभी लोग एक-दूसरे को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

महावीर जयंती के लिए शुभकामना संदेश

आप भी अपने प्रियजनों को इन प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से महावीर जयंती की बधाई दे सकते हैं:

  • महावीर जिनका नाम है, पालीताना जिनका धाम है, अहिंसा जिनका नारा है, ऐसे त्रिशला नंदन को लाख प्रणाम हमारा है। महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  • भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे, बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे। करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं, भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे। महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  • सत्य-अहिंसा धर्म हमारा, नवकार हमारी शान है, महावीर जैसा नायक पाया, जैन हमारी पहचान है। महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  • दया, करुणा और संयम की राह पर चलो, जीवन को सफल और सुखी बना लो। महावीर जयंती की मंगलकामनाएं।

इन संदेशों के जरिए आप अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं और इस पावन पर्व की खुशियां साझा कर सकते हैं।