महावीर जयंती 2026: ‘सत्य ही जीवन का आधार है’, इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

देशभर में आज महावीर जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। यह पवित्र दिन भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश दुनिया को दिया। महावीर जयंती के महत्व को समझना उतना ही जरूरी है जितना कि उनके दिखाए मार्ग पर चलना। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर प्रेम और शांति का संदेश फैलाते हैं।

आज के डिजिटल दौर में प्रेरणादायक विचारों, कोट्स और तस्वीरों के जरिए शुभकामनाएं भेजना एक सुंदर परंपरा बन गया है। ये संदेश न केवल आपकी भावनाओं को खास बनाते हैं, बल्कि सामने वाले के दिल को भी छू जाते हैं। आप अपने परिवार, मित्रों और प्रियजनों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को और यादगार बना सकते हैं।

प्रेरणादायक संदेश और कोट्स

इस महावीर जयंती पर आइए, हम सब मिलकर प्रेम, अहिंसा और सद्भावना का संदेश फैलाएं। भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें और इस पावन पर्व की खुशियों को हर दिल तक पहुंचाएं।

संदेश 1:

भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।

संदेश 2:

सिद्धों का सार,
आचार्यों का साथ,
साधुओं का संग,
अहिंसा का प्रचार,
यही है भगवान महावीर का सार।

संदेश 3:

जंग एक भी लड़ा नहीं फिर जंग को जीत लिया,
अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन,
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।

संदेश 4:

क्रोध को शांति से जीतें,
दुष्ट को साधुता से जीतें,
कृपण को दान से जीतें और
असत्य को सत्य से जीतें।