लैपटॉप को कोई देखकर भी नहीं खोल पाएगा: पिक्चर पासवर्ड का राज़

क्या आप अपने विंडोज लैपटॉप के पुराने PIN या पासवर्ड से ऊब चुके हैं? या फिर यह डर सताता है कि कोई आपका पासवर्ड देखकर याद कर लेगा? अगर हां, तो एक ऐसा फीचर है जिसके बारे में 90% लोगों को जानकारी नहीं है। यह आपकी पसंदीदा तस्वीर को ही डिजिटल चाबी में बदल सकता है। आइए जानते हैं कि यह स्मार्ट फीचर कैसे काम करता है और इसे सेट करने का तरीका क्या है।

पिक्चर पासवर्ड क्या है?

पिक्चर पासवर्ड विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का एक अनोखा सुरक्षा फीचर है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसमें उपयोगकर्ता अपनी पसंद की कोई भी तस्वीर चुन सकता है और उस तस्वीर पर तीन विशेष स्थानों को चिह्नित करके एक लॉगिन पैटर्न बना सकता है। जब भी लैपटॉप को अनलॉक करना होता है, तो उन्हीं तीन स्थानों पर उसी क्रम में क्लिक करना होता है। सही पैटर्न मिलते ही सिस्टम खुल जाता है। यह एक विजुअल सुरक्षा प्रणाली है जो पारंपरिक पासवर्ड से अलग है।

यह फीचर क्यों खास है?

यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो पारंपरिक पासवर्ड टाइप करने से बचना चाहते हैं या बार-बार पासवर्ड भूल जाते हैं। इसके अलावा, पिक्चर पासवर्ड लॉगिन अनुभव को अधिक व्यक्तिगत और रोचक बनाता है। उपयोगकर्ता अपनी पसंदीदा फोटो को सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कीबोर्ड का उपयोग नहीं होता, जिससे ‘की-लॉगर्स’ जैसे खतरनाक सॉफ्टवेयर भी आपका पासवर्ड ट्रैक नहीं कर पाते। हैकर्स के लिए इस तरह के विजुअल पैटर्न को क्रैक करना लगभग असंभव हो जाता है। यह इसे सुरक्षा के लिहाज से एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। हालांकि, विशेषज्ञ हमेशा मजबूत पासवर्ड, PIN और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सलाह देते हैं, लेकिन यह उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक दिलचस्प विकल्प है जो लॉगिन प्रक्रिया को आसान और अलग बनाना चाहते हैं।

पिक्चर पासवर्ड कैसे काम करता है?

इस पिक्चर लॉक का उपयोग करना बेहद आसान है। सबसे खास बात यह है कि इसमें पासवर्ड के तौर पर कोई लंबा-चौड़ा नाम, नंबर या स्पेशल कैरेक्टर याद रखने की जरूरत नहीं होती। पिक्चर पासवर्ड सेट करते समय लैपटॉप स्क्रीन पर आपकी चुनी हुई एक तस्वीर दिखाई देगी। आपको उस तस्वीर के ऊपर अपनी पसंद के किन्हीं भी तीन अलग-अलग पॉइंट्स पर क्लिक करना होता है। जब भी आप अपना लैपटॉप दोबारा ऑन करेंगे, तो स्क्रीन पर वही फोटो आएगी और जैसे ही आप उन्हीं तीन जगहों पर दोबारा क्लिक करेंगे, आपका लैपटॉप तुरंत अनलॉक हो जाएगा।

लैपटॉप में पिक्चर पासवर्ड सेट करने का आसान तरीका

अगर आप भी अपने विंडोज लैपटॉप में इस सीक्रेट लॉक को सक्रिय करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले अपने लैपटॉप के कीबोर्ड पर एक साथ ‘Window + I’ बटन दबाएं। इससे सेटिंग्स विंडो खुल जाएगी।
  • सेटिंग्स विंडो में दिए गए सर्च बॉक्स में जाएं और ‘Picture Password’ लिखकर खोजें।
  • सर्च रिजल्ट्स में ‘Set Up a Picture Password’ का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प पर माउस से क्लिक करें।
  • इसके बाद खुलने वाली स्क्रीन पर आपको सुरक्षा से जुड़े कई विकल्प दिखाई देंगे। यहां नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और पिक्चर के मुख्य विकल्प को चुनें।
  • इस विकल्प को चुनने के बाद, उसके ठीक नीचे दिए गए ‘Add’ बटन पर टैप करें।
  • सुरक्षा कारणों से, इस फीचर को एक्टिवेट करने से पहले सिस्टम आपसे लैपटॉप का मौजूदा पुराना पासवर्ड या PIN मांगेगा। उसे दर्ज करें।
  • अब आपके सामने एक नया कस्टमाइज्ड विंडो पेज खुलेगा जहां एक डिफॉल्ट पिक्चर दिखाई देगी। आप चाहें तो अपनी मनपसंद फोटो भी चुन सकते हैं।
  • स्क्रीन पर दिख रही उस पिक्चर में अपनी पसंद की किन्हीं भी तीन जगहों पर क्लिक करें।
  • ये तीन सटीक क्लिक ही आपके लैपटॉप का नया और डिजिटल पासवर्ड बन जाएंगे।

इस प्रकार, पिक्चर पासवर्ड न केवल आपके लैपटॉप को सुरक्षित रखता है, बल्कि इसे अनलॉक करने का एक मजेदार और व्यक्तिगत तरीका भी प्रदान करता है।