iPhone 17 पर Croma का जबरदस्त ऑफर: ₹50,000 से भी कम में खरीदें Apple का नया फ्लैगशिप

Apple के नवीनतम स्मार्टफोन iPhone 17 को खरीदने का सुनहरा अवसर सामने आया है। Croma पर मिल रहे विशेष ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट की बदौलत, ₹82,900 की मूल कीमत वाला यह प्रीमियम डिवाइस ₹50,000 से कम में उपलब्ध हो रहा है। A19 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और 48MP कैमरे जैसे दमदार फीचर्स से लैस यह फोन इस कीमत पर एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

चूंकि iPhone 16e और iPhone 17e में सेकेंडरी कैमरा और आधुनिक डिस्प्ले जैसी सुविधाओं का अभाव है, इसलिए iPhone 17 इस समय सबसे किफायती और बेहतरीन विकल्प बन गया है। इसमें वे सभी प्रीमियम और फ्लैगशिप फीचर्स मौजूद हैं, जो इसके महंगे प्रो मॉडल्स में दिए गए हैं।

कैसे मिलेगा iPhone 17 सिर्फ ₹44,768 में?

Croma पर iPhone 17 के बेस वेरिएंट (256GB स्टोरेज) की सूचीबद्ध कीमत ₹82,900 है, लेकिन कई ऑफर्स को मिलाकर इसे बहुत कम दाम में खरीदा जा सकता है। शुरुआत में ही Croma 2% का कूपन डिस्काउंट दे रहा है, जिससे सीधे ₹1,658 की छूट मिल जाती है। असली बचत तब शुरू होती है जब आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं। इस पर आपको ₹23,500 तक की एक्सचेंज वैल्यू के साथ ₹8,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। इसके अलावा, खरीदारी के दौरान TATA Neu कॉइंस का उपयोग करके ₹4,974 तक का अतिरिक्त लाभ भी उठाया जा सकता है। इन सभी कूपन, एक्सचेंज बोनस और कॉइन्स के फायदों को मिलाने के बाद, इस स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत घटकर मात्र ₹44,768 रह जाती है।

iPhone 17 के शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ iPhone 17 पहला बेस मॉडल है जो 120Hz के स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो, इसमें 6.3-इंच का OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो प्रो-मोशन तकनीक और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण तेज धूप में भी बेहद साफ और चमकदार दिखता है। स्क्रीन को खरोंच और नुकसान से बचाने के लिए इसमें Apple की नवीनतम ‘सिरेमिक शील्ड 2’ प्रोटेक्शन दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह पुराने मॉडल्स के मुकाबले तीन गुना ज्यादा मजबूत है।

परफॉरमेंस के लिहाज से यह फोन 3nm प्रोसेस पर बने दमदार Apple A19 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 5-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन शामिल है। यह प्रोसेसर इतना पावरफुल है कि iOS 26 और आने वाले iOS 27 के सभी ‘Apple Intelligence’ (AI) फीचर्स इस पर बेहद सहजता से चलेंगे। इसके अलावा, यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Apple ने बेस वेरिएंट की स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर सीधे 256GB कर दिया है। साथ ही, ज्यादा स्पेस चाहने वालों के लिए 512GB का मॉडल भी उपलब्ध है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 48MP का वाइड-एंगल कैमरा (2x टेलीफोटो और OIS सपोर्ट के साथ) और मैक्रो सपोर्ट वाला 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑटोफोकस से लैस 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन के इस्तेमाल को और भी स्मार्ट बनाने के लिए इसमें एक कस्टमाइजेबल एक्शन बटन दिया गया है। इससे आप फोन को साइलेंट करने या फ्लैशलाइट जलाने जैसे काम एक क्लिक में कर सकते हैं। साथ ही, फोटो खींचते समय जूम, एक्सपोजर और डेप्थ को आसानी से कंट्रोल करने के लिए नया कैमरा कंट्रोल बटन भी जोड़ा गया है।