होलिका दहन 2026: राशि के अनुसार अग्नि में अर्पित करें ये वस्तुएं, ग्रह दोषों से मिलेगी मुक्ति
होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन अग्नि में कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने का विधान है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। मान्यता है कि अपनी राशि के अनुसार होलिका दहन की अग्नि में वस्तुएं डालने से ग्रह दोषों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और कलह, तनाव तथा कर्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को होलिका दहन में क्या अर्पित करना चाहिए।
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5:55 बजे से 3 मार्च को शाम 5:07 बजे तक है। इस नक्षत्र में होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार को किया जाएगा। यह हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे शास्त्रों में अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन की अग्नि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
राशि के अनुसार होलिका दहन में अर्पित करने योग्य वस्तुएं
होलिका दहन के दिन अग्नि में कुछ विशेष वस्तुएं डालने का विशेष महत्व है। यहां हर राशि के लिए अलग-अलग वस्तुओं का उल्लेख किया गया है, जिन्हें अर्पित करने से ग्रह दोषों से राहत मिलती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।
- मेष राशि: मेष राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में गुड़ या लाल मसूर की दाल अर्पित कर सकते हैं।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए सरसों के दाने, काले तिल या सफेद चंदन की लकड़ी डालना शुभ माना गया है।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को होलिका दहन में धनिया, लौंग और हल्दी अर्पित करनी चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातक गेंहू और अनाज की बालियां अग्नि में डाल सकते हैं।
- सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए होलिका दहन में गुड़ अर्पित करना लाभकारी होता है।
- कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को होलिका दहन की अग्नि में काले तिल डालने चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए मिश्री और बताशे अर्पित करना शुभ माना गया है।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोग मसूर की दाल या जौ अग्नि में अर्पित कर सकते हैं।
- धनु राशि: धनु राशि वालों को होलिका दहन में गुड़ और जौ डालने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
- मकर राशि: मकर राशि के जातकों को उड़द की दाल चढ़ाने से कलह दूर होती है।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को सरसों, काले चने और नारियल अग्नि में डालना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि के जातक होलिका दहन की अग्नि में हल्दी की गांठ अर्पित कर सकते हैं।
होलिका दहन के मंत्र
होलिका दहन के समय निम्नलिखित मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस मंत्र के उच्चारण से अग्नि देवता प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:, असत्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम। वंदितासि सुरेंद्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि मां देवी भूति भूतिप्रदा भव।।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है।