त्योहार कैलेंडर 2026: जानें रक्षाबंधन, करवा चौथ, तीज और दिवाली की तारीखें
साल 2026 का पहला भाग समाप्त होने को है और अब जुलाई से दिसंबर तक त्योहारों का दौर शुरू होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दौरान कई प्रमुख व्रत और पर्व मनाए जाएंगे, जिनका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। सावन माह की शुरुआत के साथ ही त्योहारों की श्रृंखला आरंभ होगी, जिसमें हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और शारदीय नवरात्रि से लेकर दिवाली तक के पर्व शामिल हैं। आइए, इस पूरे कैलेंडर पर एक नजर डालते हैं।
रक्षाबंधन 2026
पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 09:08 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 को सुबह 09:48 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
- राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक।
हरियाली तीज 2026
साल 2026 में हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
- तृतीया तिथि प्रारंभ: 14 अगस्त 2026, शाम 06:46 बजे
- तृतीया तिथि समाप्त: 15 अगस्त 2026, शाम 05:28 बजे
- पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 07:29 बजे से सुबह 09:08 बजे तक
करवा चौथ 2026
वर्ष 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है।
- चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
- चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
कजरी तीज 2026
साल 2026 में कजरी तीज सोमवार, 31 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं।
- तृतीया तिथि प्रारंभ: 30 अगस्त 2026 को सुबह 09:36 बजे
- तृतीया तिथि समाप्त: 31 अगस्त 2026 को सुबह 08:50 बजे