बुध उदय 2026: इन राशियों के लिए बढ़ सकती है मुश्किलें, नौकरी और व्यापार में आ सकती हैं बाधाएं
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बुध ग्रह के उदित होने का प्रभाव कई लोगों के जीवन में देखने को मिल सकता है। खासतौर पर व्यापार, संवाद, रिश्तों और कार्यक्षेत्र में इसका असर अधिक महसूस किया जाएगा। जहां कुछ राशियों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह की स्थिति में परिवर्तन व्यक्ति की सोच, वाणी, करियर और आर्थिक स्थिति को सीधे प्रभावित करता है। बुध ग्रह का उदय एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। 26 मई 2026 को रात 11 बजकर 19 मिनट पर बुध ग्रह वृषभ राशि में उदित होगा। यह घटना कुछ राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव लाएगी, जबकि कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव, भ्रम और निर्णय क्षमता में अस्थिरता का कारण बन सकती है। ऐसे में कुछ राशियों को हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि
बुध ग्रह को मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है, इसलिए उनके उदय का प्रभाव इस राशि के जातकों पर गहरा पड़ेगा। इस दौरान आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, जिससे छोटे-छोटे निर्णय लेने में भी असमंजस की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर दूसरों के कहने में आकर कोई फैसला लेना हानिकारक हो सकता है। यात्रा की योजना बनाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह उदय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में दबाव बढ़ने के संकेत हैं। काम का अधिक बोझ मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना आवश्यक है। किसी भी तरह के निवेश या बड़े निर्णय को फिलहाल टालना ही उचित रहेगा। परिवार और करीबियों से मतभेद होने की संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को बुध उदय के दौरान संतुलित व्यवहार बनाए रखने की आवश्यकता होगी। नए कार्य की शुरुआत या बड़ा निवेश करने से पहले सभी पहलुओं को समझ लेना चाहिए। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, हालांकि परिवार का सहयोग मिलेगा। यह समय धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। धैर्य बनाए रखने से धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल होती जाएंगी।
यह जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता या संपूर्णता के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती।