बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2026: टॉपर्स ने किन सवालों के जवाब देकर पाई सफलता?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार टॉपर्स की सूची में जगह बनाने के लिए विद्यार्थियों को तीन दिनों तक चले कड़े सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इस दौरान उनसे कई विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनके सटीक और विश्वसनीय उत्तर देने के बाद ही वे टॉपर बन सके। आइए जानते हैं कि आखिर वे कौन से सवाल थे, जिन्होंने टॉपर्स की पहचान तय की।
टॉपर्स की सूची और प्रमुख नाम
इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 अंक यानी 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। टॉप-5 में कुल 13 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं, जबकि रैंक 6 से 10 तक 26 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार टॉप-10 की सूची में कुल 149 विद्यार्थियों के नाम दर्ज हैं।
हिंदी विषय से पूछे गए सवाल
हिंदी विषय में टॉपर्स से पाठ्यक्रम से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। इनमें शामिल थे:
- परंपरा का मूल्यांकन पाठ के लेखक कौन हैं?
- हजारी प्रसाद द्विवेदी के संबंध में बताइए।
- किसी एक कविता और कहानी का नाम बताइए।
- पहले पाठ का नाम और उसके लेखक का नाम बताएं।
- समास की परिभाषा, कर्मधारय समास और द्वंद्व समास का उदाहरण बताएं।
- “मेरे बिना तुम प्रभु” कविता के कवि का नाम बताएं।
- संधि की परिभाषा, सूर्योदय में कौन सी संधि है और किन वर्णों की संधि हुई है?
- गिल्लू के लेखक कौन हैं और मरने के बाद गिल्लू को कहाँ दफनाया गया था?
गणित विषय से पूछे गए सवाल
गणित में टॉपर्स की परीक्षा सूत्रों और समीकरणों की समझ पर आधारित थी। पूछे गए प्रमुख प्रश्न इस प्रकार थे:
- पाइथागोरस प्रमेय क्या है? इससे संबंधित सवाल बनवाया गया।
- त्रिकोणमिति, द्विघात समीकरण और माध्य-माध्यिका से सवाल बनवाए गए।
- खुद से समीकरण लिखिए।
- a³ – b³ का सूत्र लिखिए और बताइए कि यह सूत्र कैसे बना?
- बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल बताइए।
सामान्य अध्ययन और अर्थशास्त्र के सवाल
सामान्य अध्ययन में इतिहास, अर्थव्यवस्था और समाज से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न इस प्रकार थे:
- गिरमिटिया मजदूरी से क्या समझते हैं?
- रूस की क्रांति के कारण और उसका नेतृत्व किसने किया?
- शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन, जीडीपी और जीएनपी में अंतर बताइए।
- आर्य समाज का योगदान क्या है?
- साइमन कमीशन क्या था, इसका दूसरा नाम क्या था, यह भारत कितनी बार आया और इसका विरोध क्यों हुआ?
- बोल्शेविक क्रांति के परिणाम और उससे पहले रूस में किसका शासन था?
- नेपोलियन बोनापार्ट कौन थे और उनका यूरोपीय राजनीति में क्या योगदान था?
अर्थशास्त्र में पूंजीवादी, समाजवादी और मिश्रित अर्थव्यवस्था की परिभाषा पूछी गई, साथ ही भारत में किस प्रकार की अर्थव्यवस्था है, यह भी पूछा गया।
विज्ञान और अंग्रेजी के सवाल
विज्ञान विषय में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए:
- अवतल दर्पण के उपयोग क्या हैं?
- प्रकाश संश्लेषण क्या है?
- व्यंजन और एस्टर का सूत्र बताइए। एस्टर मुख्य रूप से किसकी उपस्थिति में तैयार किए जाते हैं?
- इथेनॉल और एसिटिक एसिड का सूत्र क्या है?
- ओम का नियम लिखिए।
- श्वसन और उत्सर्जन की परिभाषा दीजिए।
- संतुलित रासायनिक समीकरण से क्या समझते हैं?
- मिथाइल अल्कोहल की संरचना बनाइए।
- खाद्यान फसल और व्यावसायिक फसल की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
- अम्ल, भस्म और लवण का उदाहरण लिखिए।
अंग्रेजी में स्पेलिंग (Industrial, Revolution), निबंध (Favorite Book), सेल्फ इंट्रोडक्शन, अनुवाद (वह टहल रहा है/वह टहलता है), पत्र (Mother) और कविता से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
संस्कृत विषय से पूछे गए सवाल
संस्कृत में टॉपर्स से व्याकरण और साहित्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए:
- कालिदास पर अनुच्छेद लिखिए।
- लकार क्या है? इसके कितने भेद हैं और सभी लकारों के नाम बताइए।
- लकार के भेद और उनके उदाहरण बताइए।
- कर्ण कौन थे?
- प्रभु श्री राम माता सीता को किन-किन नामों से पुकार रहे थे?
- माहेश्वर सूत्र क्या है?
- पाठ के लेखक कौन हैं और उनकी भाषा क्या रही है?
इन सभी सवालों के सही जवाब देने के बाद ही विद्यार्थी टॉपर्स की सूची में शामिल हो सके। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए की गई कि मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र वास्तव में योग्य और ज्ञान से परिपूर्ण हों।