बड़ा मंगल 2026: पहले बड़े मंगल की तिथि, सभी आठ मंगलवार और पूजा विधि

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह का आरंभ 2 मई 2026 से हो रहा है, जो 29 जून 2026 तक रहेगा। सामान्यतः यह महीना 30 दिनों का होता है, लेकिन इस वर्ष अधिक मास पड़ने के कारण यह लगभग 59 दिनों तक रहेगा। इस दुर्लभ खगोलीय संयोग के चलते ज्येष्ठ माह में कुल आठ बड़े मंगल (बुधवा मंगल) देखने को मिलेंगे, जो कई वर्षों बाद घटित हो रहा है और इसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहा जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

साल 2026 में पहला बड़ा मंगल कब है?

वर्ष 2026 का पहला बड़ा मंगल 5 मई को पड़ रहा है। इस दिन हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। बड़े मंगल के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना, जल पिलाना और दान करना विशेष फलदायी माना जाता है, जिससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

2026 के सभी आठ बड़े मंगल की तिथियां

  • पहला बड़ा मंगल – 5 मई 2026
  • दूसरा बड़ा मंगल – 12 मई 2026
  • तीसरा बड़ा मंगल – 19 मई 2026
  • चौथा बड़ा मंगल – 26 मई 2026
  • पांचवां बड़ा मंगल – 2 जून 2026
  • छठा बड़ा मंगल – 9 जून 2026
  • सातवां बड़ा मंगल – 16 जून 2026
  • आठवां बड़ा मंगल – 23 जून 2026

बड़ा मंगल पूजा विधि

बड़ा मंगल के दिन निम्नलिखित पूजा विधि का पालन करना शुभ माना जाता है:

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • व्रत का संकल्प लें और भगवान हनुमान का ध्यान करें।
  • भगवान हनुमान को लाल फूल, मिठाई और सिंदूर अर्पित करें।
  • प्रभु को चमेली का तेल, बूंदी और तुलसी की माला चढ़ाएं।
  • सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान को लाल रंग का चोला अर्पित करें।
  • भोग में बूंदी के लड्डू और केले चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में लाल रंग की वस्तुओं का दान करें और पूजा में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा मांगें।

बड़ा मंगल के दिन इन सरल उपायों को अपनाकर भक्त हनुमान जी की विशेष कृपा के पात्र बन सकते हैं।