चैत्र नवरात्रि 2026: डोली में सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, इन 3 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य
ज्योतिष डेस्क के अनुसार, वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। इसी तिथि से हिंदू नववर्ष का आरंभ भी होगा, जिसे अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं, 27 मार्च 2026 को रामनवमी के दिन नवरात्रि का समापन होगा। यह नौ दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम माने जाते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में पूजा-अर्चना, उपवास, दान और भजन-कीर्तन जैसे कार्य करने से जीवन में सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार नवरात्रि विशेष रहेगी क्योंकि मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर पृथ्वी पर आगमन करेंगी, जबकि उनकी विदाई का वाहन हाथी होगा। ऐसा माना जा रहा है कि देवी का यह आगमन कुछ खास राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। इन राशि के जातकों के धन और धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहेगी। आपको धन लाभ होने के साथ-साथ घर या मकान की प्राप्ति भी हो सकती है। इस दौरान मेष राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होने की संभावना है। जीवन में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ से लेकर बचत की योजनाओं तक में आपको सफलता मिलने वाली है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह नवरात्रि भाग्योदय का संकेत लेकर आ रही है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। देवी की कृपा से आपका समय बदल सकता है और धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार या नौकरी में आगे बढ़ने से आप प्रसन्न महसूस करेंगे। नौकरी, व्यापार और सभी स्थानों पर सम्मान में वृद्धि होगी। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। देवी की कृपा से भौतिक सुख में वृद्धि होगी और आपके आकर्षण में बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवन में कई अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। यदि आप निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेते हैं, तो लाभ प्राप्त होने के योग हैं। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।