आंबेडकर जयंती: बाबा साहब के 7 प्रेरक विचार जो बदल देंगे आपकी जीवन दृष्टि

हर वर्ष 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। यह दिन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व पर चिंतन करने का अवसर है। बाबा साहब ने अपने विचारों और संघर्षों से भारतीय समाज को एक नई दिशा दी।

डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, परिश्रम और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के विरुद्ध आवाज उठाई। उन्होंने हर व्यक्ति को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे।

आज के तेजी से बदलते समाज में बाबा साहब के विचार हमें सही मार्ग दिखाते हैं। उनके शब्द न केवल प्रेरणा देते हैं बल्कि हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करते हैं। आइए इस आंबेडकर जयंती पर उनके कुछ अनमोल विचारों को पढ़ें और अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।

बाबा साहब के अनमोल विचार

  • जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है। – बाबा साहब भीमराव आंबेडकर
  • जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेईमानी है। – बाबा साहब भीमराव आंबेडकर
  • बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। – बाबा साहब भीमराव आंबेडकर
  • छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है। – बाबा साहब भीमराव आंबेडकर