अक्षय तृतीया 2026: वाहन खरीदने के लिए 3 शुभ मुहूर्त, जानें सही समय
इस वर्ष 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया का पवित्र पर्व मनाया जाएगा। यह दिन वर्ष के सबसे शुभ और मंगलकारी दिनों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दिन की गई खरीदारी को विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि अक्षय तृतीया पर खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करती हैं और धन-धान्य में वृद्धि करती हैं। यही कारण है कि बहुत से लोग इस दिन वाहन खरीदने की योजना बनाते हैं। हालांकि पूरा दिन ही शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ विशेष मुहूर्त ऐसे हैं जिन्हें और अधिक फलदायी माना गया है। इन शुभ मुहूर्तों में वाहन खरीदकर घर लाने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और प्रगति के मार्ग खुलते हैं। आइए, अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्तों के बारे में जानते हैं।
अक्षय तृतीया 2026 वाहन खरीदी मुहूर्त
- अबूझ मुहूर्त: यह मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।
- अभिजीत मुहूर्त: यह मुहूर्त सुबह 11:55 से दोपहर 12:46 तक रहेगा।
- त्रिपुष्कर योग: यह योग सुबह 07:10 से सुबह 10:49 तक रहने वाला है।
अन्य शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- अमृत: सुबह 05:51 से सुबह 07:28 तक
- शुभ: सुबह 09:05 से सुबह 10:43 तक
- चर: दोपहर 01:58 से दोपहर 03:35 तक
- लाभ: दोपहर 03:35 से शाम 05:12 तक
- अमृत: शाम 05:12 से शाम 06:50 तक
- चर: शाम 06:50 से रात 08:12 तक
इन चीजों की भी कर सकते हैं खरीदारी
अक्षय तृतीया के दिन सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, इस दिन माता लक्ष्मी की प्रतिमा घर लाना भी अत्यंत फलदायी माना गया है। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है और देवी का स्थायी वास होता है। साथ ही, इस शुभ अवसर पर जल से भरा नया कलश घर लाना भी मंगलकारी होता है, जो घर में शुद्धता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। प्रस्तुत सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है।