हनुमान जन्मोत्सव 2026: शक्ति और भक्ति के इस पर्व पर भेजें ये खास संदेश

हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार यह शुभ अवसर 2 अप्रैल 2026 को है। शास्त्रों के अनुसार, यह दिन केवल एक त्योहार ही नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति और मन के सभी भय को दूर करने का दिव्य अवसर है। मान्यता है कि इसी दिन पवनपुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से साधक के बड़े से बड़े कष्ट दूर होते हैं।

हनुमान जी एक ऐसे देवता हैं, जो आज भी अपने भक्तों के बीच साक्षात उपस्थित माने जाते हैं। यही कारण है कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देशभर के मंदिरों में राम नाम के कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस शुभ मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी नीचे दिए गए संदेशों के जरिए अपने परिवार और मित्रों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दे सकते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव 2026 के लिए शुभकामना संदेश

  • पवनपुत्र आए हैं आशीर्वाद देने, हर दुख-संकट से आपको बचाने। हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।
  • जिनको श्रीराम का वरदान है, गदा धारी जिनकी शान है, बजरंगी जिनकी पहचान है, संकटमोचन वो हनुमान है। हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।
  • भगवान हनुमान आपको जीवन में चुनौतियों का सामना करने की शक्ति और आत्मविश्वास दें। हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।
  • भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे। नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत वीरा। हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।

इस पावन अवसर पर आप इन संदेशों को अपने प्रियजनों के साथ साझा कर उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर सकते हैं।