अप्रैल 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार: हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया सहित पूरी सूची

अप्रैल का महीना सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस माह में वैशाख मास का आरंभ होता है, जिसमें हनुमान जयंती, सीता नवमी, बैसाखी और अक्षय तृतीया जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व श्रद्धापूर्वक मनाए जाते हैं। साथ ही, मोहिनी एकादशी सहित अनेक व्रत भी इस महीने में रखे जाएंगे। आइए जानते हैं अप्रैल माह में पड़ने वाले सभी व्रतों और त्योहारों की तिथि के अनुसार पूरी सूची।

वैशाख मास का धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास वर्ष का दूसरा महीना है। यह माह भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है, इसलिए सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस दौरान सूर्योदय से पूर्व स्नान, ईश्वर आराधना, मंत्र जाप, तपस्या, ध्यान और दान-पुण्य जैसे धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष फल प्राप्त होता है। पूर्ण श्रद्धा और अनुशासन से किए गए सत्कर्म जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाते हैं।

अप्रैल माह के व्रत और त्योहारों की सूची

  • 2 अप्रैल (गुरुवार): हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): वैशाख माह का आरंभ
  • 5 अप्रैल (रविवार): विकट संकष्टी चतुर्थी
  • 9 अप्रैल (गुरुवार): मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 10 अप्रैल (शुक्रवार): कालाष्टमी
  • 13 अप्रैल (सोमवार): वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
  • 14 अप्रैल (मंगलवार): मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, बैशाखी
  • 15 अप्रैल (बुधवार): कुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
  • 17 अप्रैल (शुक्रवार): वैशाख अमावस्या
  • 18 अप्रैल (शनिवार): पराशर ऋषि जयंती
  • 19 अप्रैल (रविवार): अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
  • 20 अप्रैल (सोमवार): मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
  • 21 अप्रैल (मंगलवार): शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
  • 22 अप्रैल (बुधवार): रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
  • 23 अप्रैल (गुरुवार): गंगा सप्तमी
  • 24 अप्रैल (शुक्रवार): बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 25 अप्रैल (शनिवार): सीता नवमी
  • 27 अप्रैल (सोमवार): मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
  • 28 अप्रैल (मंगलवार): प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
  • 30 अप्रैल (गुरुवार): नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती

अप्रैल माह के ग्रह गोचर

  • 2 अप्रैल: मंगल का मीन राशि में गोचर
  • 11 अप्रैल: बुध का मीन राशि में गोचर
  • 14 अप्रैल: सूर्य का मेष राशि में गोचर
  • 19 अप्रैल: सूर्य का वृषभ राशि में गोचर
  • 30 अप्रैल: बुध का मेष राशि में गोचर