ईद-उल-फितर 2026 मुबारक: इन संदेशों से अपनों को दें मीठी ईद की बधाई
ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे प्यार से ‘मीठी ईद’ भी कहा जाता है। यह पवित्र रमजान महीने के समाप्त होने की खुशी में मनाया जाता है। ईद की तिथि शव्वाल महीने के चांद दिखने पर निर्भर करती है। फिलहाल, भारत में ईद की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन त्योहारी माहौल धीरे-धीरे बनने लगा है। यह समय रिश्तों को नया जीवन देने और प्रियजनों को खास महसूस कराने का होता है। परिवार, दोस्तों और अपनों को प्यार भरी शुभकामनाएं भेजकर इस अवसर को और यादगार बनाया जा सकता है। नीचे दिए गए संदेशों से आप भी अपने करीबियों को ईद मुबारक कह सकते हैं।
ईद की शुभकामनाएं और संदेश
-
ईद का दिन है खुशियों भरा,
आपके घर आए ढेर सारा सुकून और सदा।
अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे।
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक। -
रमजान की इबादतें कबूल हों,
आपकी हर दुआ मंजूर हो,
अल्लाह आपको सेहत, खुशहाली और बरकत दे।
ईद मुबारक। -
चांद की चांदनी, खुशियों की बहार,
आया है ईद का त्योहार,
रहें आप सदा सलामत यही है दुआ,
ईद मुबारक हो आपको दिल से बार-बार। -
चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भरा हो हर दिन तुम्हारा,
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक।