चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा की आराधना और शुभकामनाओं का पर्व
हिंदू धर्म में चैत्र मास का विशेष महत्व है। यह न केवल हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि इसी माह में चैत्र नवरात्रि का पवित्र पर्व भी मनाया जाता है। यह पर्व हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होकर नवमी तिथि को रामनवमी के साथ संपन्न होता है। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी।
नवरात्रि का धार्मिक महत्व
नवरात्रि के ये नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होते हैं। इस दौरान घरों, मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्ति का वातावरण बना रहता है। श्रद्धालु व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं और विधि-विधान से मां की आराधना करते हैं। मान्यता है कि इन दिनों मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर विराजमान होती हैं, इसलिए सच्चे मन से की गई उपासना से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
प्रियजनों को शुभकामनाएं देने का अवसर
यह पावन अवसर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का भी है। आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी माता भक्तों को इन संदेशों के माध्यम से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं:
-
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! -
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! -
मां दुर्गा के 9 अवतार आपको 9 गुणों – शक्ति, खुशी, मानवता, शांति, ज्ञान, भक्ति, नाम, प्रसिद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! -
शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!