MP PNST एडमिट कार्ड 2026 जारी: ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे। ये जानकारी पहले से तैयार रखें, ताकी प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए:

  • पंजीकरण संख्या (रजिस्ट्रेशन नंबर)
  • जन्म तिथि
  • माता के नाम के पहले दो अक्षर
  • आधार कार्ड के अंतिम चार अंक

सभी विवरण सही-सही भरने के बाद ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

प्रवेश पत्र में किन बातों की जांच करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी सूचनाओं को ध्यानपूर्वक देख लें। किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से संपर्क करें। हॉल टिकट में सामान्यतः ये विवरण शामिल होते हैं:

  • अभ्यर्थी का पूरा नाम
  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा के दिन पालन करने योग्य महत्वपूर्ण निर्देश

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा चुनें।
  • मुख्य पृष्ठ पर “Test Admit Card – Pre-Nursing Selection Test (PNST) – 2026” विकल्प पर जाएं।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी (रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि) सही-सही भरें।
  • सर्च बटन पर दबाएं।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दी गई सभी शर्तों और निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें। यदि कोई त्रुटि नजर आए, तो अंतिम समय का इंतजार किए बिना तुरंत बोर्ड को सूचित करें। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सही समय पर सही जानकारी आपको परीक्षा में किसी भी असुविधा से बचा सकती है।