चैत्र नवरात्रि 2026: तिथि, कलश स्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की विधिपूर्वक आराधना का विधान है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का आरंभ कब होगा और कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि

चैत्र नवरात्रि प्रतिवर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। इस दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा प्रारंभ की जाती है। तिथियों के घटने-बढ़ने के कारण नवरात्रि 8, 9 या 10 दिनों की भी हो सकती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व मार्च या अप्रैल माह में आता है। शारदीय नवरात्रि की तुलना में चैत्र नवरात्रि भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान महानवमी के दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाता है।

दृक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार को प्रारंभ हो रही है।

  • प्रतिपदा तिथि आरंभ: 19 मार्च 2026, सुबह 06:52 बजे
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त: 20 मार्च 2026, सुबह 04:52 बजे

इसी दिन नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा और कलश स्थापना की जाएगी।

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त

इस वर्ष कलश स्थापना के लिए दो शुभ समय प्राप्त हो रहे हैं:

  • पहला मुहूर्त: सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक
  • दूसरा मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक

जो भक्त सुबह के समय घटस्थापना नहीं कर पाते, वे दोपहर के इस शुभ मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं।

प्रतिपदा पर बनने वाले शुभ योग

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही शुक्ल योग और ब्रह्म योग का भी संयोग रहेगा। शुक्ल योग प्रातःकाल से रात 1:17 बजे तक रहेगा, इसके बाद ब्रह्म योग आरंभ होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 20 मार्च को सुबह 4:05 बजे से 6:25 बजे तक रहेगा। कलश स्थापना शुक्ल योग के शुभ समय में की जाएगी।

पहले दिन का राहुकाल

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन राहुकाल दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

चैत्र नवरात्रि 2026 कैलेंडर

नवरात्रि दिन तारीख वार तिथि मुख्य पूजा
दिन 1 19 मार्च 2026 गुरुवार अमावस्या/प्रतिपदा घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा
दिन 2 20 मार्च 2026 शुक्रवार द्वितीया ब्रह्मचारिणी पूजा
दिन 3 21 मार्च 2026 शनिवार तृतीया चन्द्रघण्टा पूजा
दिन 4 22 मार्च 2026 रविवार चतुर्थी कूष्माण्डा पूजा
दिन 5 23 मार्च 2026 सोमवार पंचमी स्कन्दमाता पूजा
दिन 6 24 मार्च 2026 मंगलवार षष्ठी कात्यायनी पूजा
दिन 7 25 मार्च 2026 बुधवार सप्तमी कालरात्रि पूजा, महा सप्तमी
दिन 8 26 मार्च 2026 गुरुवार अष्टमी महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी
दिन 9 27 मार्च 2026 शुक्रवार नवमी नवरात्रि पारण

चैत्र नवरात्रि का समापन

19 मार्च से प्रारंभ होने वाली चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च, शुक्रवार को महानवमी और पारण के साथ होगा। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मनाई जाएगी।

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है।