JEECUP काउंसलिंग 2026: पहले राउंड की प्रक्रिया शुरू, जानें पूरा कार्यक्रम
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग 25 जून 2026 से आरंभ कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। फिलहाल यह प्रक्रिया इंजीनियरिंग और अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए लागू है। फार्मेसी कार्यक्रमों की काउंसलिंग का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।
पहले राउंड का सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन
पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 1 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, वे फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुन सकेंगे। इसके बाद 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक निर्धारित जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। यह प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। वहीं, जो अभ्यर्थी पहले राउंड में मिली सीट को छोड़ना चाहते हैं, वे 6 जुलाई को सीट वापसी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
दूसरे राउंड का कार्यक्रम
- फ्लोट विकल्प वाले उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग या संशोधन: 7 से 9 जुलाई 2026
- राउंड-2 सीट आवंटन: 10 जुलाई 2026
- सीट स्वीकृति और काउंसलिंग शुल्क जमा: 11 से 13 जुलाई 2026
- दस्तावेज सत्यापन: 11 से 14 जुलाई 2026
- सीट वापसी: 15 जुलाई 2026
तीसरे राउंड का कार्यक्रम
- चॉइस फिलिंग या संशोधन: 16 से 17 जुलाई 2026
- राउंड-3 सीट आवंटन: 20 जुलाई 2026
- सीट स्वीकृति और काउंसलिंग शुल्क जमा: 21 से 23 जुलाई 2026
- दस्तावेज सत्यापन: 21 से 24 जुलाई 2026
- सीट वापसी: 25 जुलाई 2026
- कक्षाओं का शुभारंभ: 1 अगस्त 2026
चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया
काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं।
- आवेदन संख्या या लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करें।
- प्रवेश की संभावना बढ़ाने के लिए अधिकतम उपलब्ध विकल्प भरें।
- चॉइस को सेव कर अंतिम तिथि से पहले लॉक कर दें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा का ध्यान रखें और सभी चरणों को समय पर पूरा करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश अंतिम माना जाएगा।