होलिका दहन 2026: शुभकामना संदेश और पर्व का महत्व
इस वर्ष 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का पवन पर्व मनाया जा रहा है। इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन पूजा-अर्चना, दान-दक्षिणा और होलिका में उपले डालने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।
मान्यता है कि होलिका को अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। अपने इस वरदान के अहंकार में वह भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। लेकिन प्रभु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहा और होलिका जलकर भस्म हो गई। इस घटना को अहंकार के अंत के रूप में देखा जाता है।
होलिका दहन के दिन पूजा के साथ-साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का भी विशेष महत्व है। यह दिन गिले-शिकवे भुलाकर रिश्तों को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करता है। आप नीचे दिए गए संदेशों के माध्यम से अपने परिजनों और मित्रों को होलिका दहन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
होलिका दहन के शुभकामना संदेश
- आपका जीवन खुशियों और समृद्धि के खूबसूरत रंगों से रंगा रहे।
- बुराई के हर रूप को जलाने का पर्व है होलिका दहन, सच्चाई और अच्छाई के रंगों से जीवन को सजाने का समय है। होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।
- रंगों की फुहार संग प्यार समाई, होलिका दहन का यही है संदेश, नफरत को जलाओ, प्रेम बढ़ाओ विशेष। होलिका दहन की शुभकामनाएं।
- जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख, उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप। होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।
होलिका दहन का यह पर्व हमें सिखाता है कि अच्छाई की हमेशा जीत होती है। आइए, इस अवसर पर हम सब मिलकर बुराइयों को त्यागें और अपने जीवन में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करें।