सफेद स्कर्ट-टॉप में शहनाज गिल का ग्लैमरस अंदाज, आउटफिट की कीमत कर देगी हैरान
फैशन की दुनिया में रोज नए ट्रेंड जन्म लेते हैं, लेकिन कुछ लुक ऐसे होते हैं जो पल भर में सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। हाल ही में सिंगर और अभिनेत्री शहनाज गिल का एक शानदार लुक सामने आया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने एक इवेंट में करीब 70 हजार रुपये का स्टाइलिश आउटफिट पहना, जिसमें उनका सिजलिंग और एलिगेंट अंदाज देखने को मिला। फिटिंग, डिजाइन और मिनिमल स्टाइलिंग ने इस पोशाक को खास बना दिया है।
बिग बॉस के बाद से शहनाज गिल ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, बदले हुए स्टाइल और ग्लैमरस लुक से लगातार सुर्खियां बटोरी हैं। अब वह एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सफेद रंग की स्टाइलिश स्कर्ट और टॉप पहना, जो न सिर्फ ग्लैमरस लग रहा था, बल्कि बेहद क्लासी भी था। इस आउटफिट की खासियत इसकी फिटिंग और डिजाइन है, जो पूरे लुक को हाई-फैशन टच दे रही है। अभिनेत्री का कॉन्फिडेंस और स्टाइल इस लुक में साफ झलकता है, जिसकी वजह से फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आजकल सिंपल लेकिन एलिगेंट फैशन का चलन बढ़ रहा है, और शहनाज गिल का यह लुक उसी ट्रेंड को फॉलो करता है। उनके आउटफिट की कीमत भी चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए उनके इस लेटेस्ट लुक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्कर्ट-टॉप में दिखा परफेक्ट ग्लैम
शहनाज गिल का यह स्कर्ट-टॉप आउटफिट बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न है। इसकी फिटिंग और डिजाइन उनके फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रही है। यूनिक कटिंग और स्कर्ट का फिटेड डिजाइन उन्हें और अधिक ग्लैमरस लुक दे रहा है।
स्ट्रैपी टॉप की खासियत
शहनाज ने सफेद रंग का स्ट्रक्चर्ड पेपलम टॉप पहना है। इस टॉप में स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है, जो इसे और आकर्षक बनाती है। इसका स्ट्रक्चर्ड पेपलम डिजाइन कमर के लिए ऑवरग्लास शेप क्रिएट कर रहा है। वहीं, साइड्स में फैब्रिक को बाहर की ओर निकालकर फिश फिनिश दी गई है, जो टॉप को एक अनोखा लुक देती है।
फिटेड स्कर्ट का डिजाइन
अभिनेत्री ने फिटेड स्कर्ट पहनी है, जिसका बॉडी हगिंग फिट डिजाइन उन्हें लंबी और स्लिम दिखा रहा है। स्कर्ट में सेम कलर एम्ब्रॉयडरी करते हुए पर्ल्स और सेक्विन से जालीदार पैटर्न बनाया गया है। स्कर्ट के बैक साइड में सेंटर स्लिट कट दिया गया है, जो चलने में सहजता तो देता ही है, साथ ही ग्लैमर को भी बढ़ाता है।
मिनिमल मेकअप और एक्सेसरीज
इस लुक में शहनाज ने हैवी मेकअप की जगह सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप चुना। रेड लिप्स उनके लुक को और बोल्ड बना रहे हैं, जिससे उनका नैचुरल ग्लो और भी निखरकर सामने आया। उन्होंने मिनिमल एक्सेसरीज कैरी की हैं, जिनमें स्टड इयररिंग्स, रिंग और हाई हील्स शामिल हैं। यह सब मिलकर उनके पूरे लुक को संतुलित और प्रभावशाली बनाते हैं।
फैंस इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे हॉट, स्टनिंग और ग्लैमरस बताया है, जिससे यह लुक ट्रेंडिंग बन गया है। शहनाज गिल का यह अंदाज उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो पार्टी या किसी खास इवेंट के लिए कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहते हैं।