CISCE बोर्ड परिणाम 2026: पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्ण प्रतिशत में हुआ यह बदलाव

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 30 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने रोल नंबर और लॉगिन विवरण के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष के नतीजों में पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। उत्तीर्ण प्रतिशत में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि इस बार के परिणाम पिछले वर्ष से कितने बेहतर रहे।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का प्रदर्शन

सीआईएससीई बोर्ड ने वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं (ICSE) के लिए 99.09% और कक्षा 12वीं (ISC) के लिए 99.02% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया था, जो उस समय एक सराहनीय उपलब्धि मानी गई थी। वहीं, वर्ष 2026 के परिणामों में और अधिक सुधार हुआ है। इस बार ICSE का उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़कर 99.18% हो गया है, जबकि ISC का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.13% दर्ज किया गया है। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है।

  • वर्ष 2025 में ICSE उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.09%
  • वर्ष 2025 में ISC उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.02%
  • वर्ष 2026 में ICSE उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.18%
  • वर्ष 2026 में ISC उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.13%

ISC परिणाम 2026: लड़कियों का रहा दबदबा

इस साल बोर्ड के नतीजों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। कक्षा 10वीं (ICSE) में कुल 99.18% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि कक्षा 12वीं (ISC) में 99.13% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। ISC का समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66% रहा। इस वर्ष लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। कुल 1,702 लड़कियों में से 1,697 उत्तीर्ण हुईं, जबकि 1,845 लड़कों में से 1,838 ने परीक्षा पास की।

पिछले वर्ष ISC (कक्षा 12वीं) में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64% था, जबकि लड़कियों ने 99.45% के साथ बढ़त बनाई थी। कुल 99,551 छात्रों में से 98,578 छात्र पास हुए और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.02% रहा था। वहीं ICSE (कक्षा 10वीं) में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.09% था, जिसमें 99.37% लड़कियां और 98.84% लड़के सफल हुए थे।

दिल्ली-एनसीआर का प्रदर्शन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। ICSE (कक्षा 10वीं) की परीक्षा में 55 स्कूलों के कुल 6,400 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 3,467 लड़कों में 3,457 और 2,933 लड़कियों में 2,929 उत्तीर्ण हुईं। ICSE का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.78% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.07% अधिक है। वहीं ISC (कक्षा 12वीं) की परीक्षा में 45 स्कूलों के कुल 3,547 छात्र शामिल हुए। इनमें 1,845 लड़कों में से 1,838 और 1,702 लड़कियों में से 1,697 सफल रहे। ISC का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66% दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष से 0.25% की वृद्धि दर्शाता है।

  • ICSE (10वीं) दिल्ली-एनसीआर: 99.78% उत्तीर्ण, वृद्धि 0.07%
  • ISC (12वीं) दिल्ली-एनसीआर: 99.66% उत्तीर्ण, वृद्धि 0.25%