राष्ट्रीय ओलंपियाड 2025-26 के परिणाम जारी, एआई आधारित प्रदर्शन रिपोर्ट उपलब्ध

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओलंपियाड 2025-26 के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र अब अपने व्यक्तिगत डैशबोर्ड के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को जल्द ही एक एआई आधारित बुद्धिमान प्रदर्शन रिपोर्ट भी प्राप्त होगी, जो उनकी शैक्षणिक क्षमताओं का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करेगी।

इस वर्ष के ओलंपियाड में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और तार्किक क्षमता जैसे विषयों के लिए लेवल-2 परीक्षा के आधार पर अंतिम रैंकिंग तैयार की गई है। वहीं, सामान्य ज्ञान, टेक एंड एआई और वित्तीय जागरूकता विषयों में टॉपर्स का चयन लेवल-1 के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

परिणाम देखने की प्रक्रिया

अपना परिणाम देखने के लिए छात्रों को ओलंपियाड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां लॉगिन या रजिस्ट्रेशन सेक्शन में ‘आई एम अ स्टूडेंट’ विकल्प चुनकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से प्राप्त लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। डैशबोर्ड में ‘रिजल्ट’ विकल्प पर जाकर छात्र अपने अंक और रैंक देख सकते हैं।

एआई आधारित प्रदर्शन रिपोर्ट

अगले दस दिनों के भीतर सभी प्रतिभागियों के डैशबोर्ड पर एक एआई आधारित इंटेलिजेंट परफॉर्मेंस रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इस रिपोर्ट में विषयवार प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण होगा, जिसमें सुधार के क्षेत्रों की पहचान, विशेषज्ञों की सलाह और उन्नत एआई आधारित सुझाव शामिल होंगे। यह रिपोर्ट छात्रों को अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

राष्ट्रीय टॉपर्स की सूची

तार्किक क्षमता (LR)

  • जयेश, कक्षा 3, महेंद्रगढ़, द वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, नारनौल
  • समर टोपनो, कक्षा 4, हरिद्वार, डीपीएस रानीपुर
  • इवान राय, कक्षा 5, दिल्ली, श्री वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल
  • कुनाल, कक्षा 6, महेंद्रगढ़, आकाश अकादमी महेंद्रगढ़
  • उत्कर्ष, कक्षा 7, हरिद्वार, डीपीएस रानीपुर हरिद्वार
  • विशेष दसिला, कक्षा 8, नैनीताल, औरम द ग्लोबल स्कूल
  • वंश बिष्ट, कक्षा 9, नैनीताल, सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • अंशिका अग्रवाल, कक्षा 10, नोएडा, दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा
  • निर्मय प्रताप सिंह, कक्षा 11, देहरादून, चिल्ड्रन्स अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • आर्यन विज, कक्षा 12, चंडीगढ़, भवन विद्यालय चंडीगढ़

अंग्रेजी (ENG)

  • सोहम कार्तिकेयन गोयल, कक्षा 3, हरिद्वार, दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर
  • शौर्य मिश्रा, कक्षा 4, शाहजहांपुर, पीटीएल क्राइस्ट अकादमी खुटार
  • हर्षवर्धन जयंती, कक्षा 5, सहारनपुर, रेनबो स्कूल
  • औद्विक मिश्रा, कक्षा 6, अयोध्या, जेबी अकादमी
  • रिदान शेफर्ड, कक्षा 7, बलरामपुर, आदर्श विद्यालय कम्पोजिट उतरौला
  • मणिकर्णिका राठौर, कक्षा 8, बरेली, वेदांत विनायक इंटरनेशनल स्कूल
  • रसांश रवि, कक्षा 9, सहारनपुर, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल
  • ख्याति सिंह, कक्षा 10, आगरा, सेंट क्लेयर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • सानिया, कक्षा 11, सहारनपुर, एक्मे ग्लोबल स्कूल
  • राज देब, कक्षा 12, कानपुर, मर्सी मेमोरियल स्कूल

गणित (MATH)

  • सार्थक गर्ग, कक्षा 3, फरीदाबाद, अग्रवाल पब्लिक स्कूल
  • सान्वी गुप्ता, कक्षा 4, बुलंदशहर, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • आदित्य श्योरन, कक्षा 5, बुलंदशहर, लॉर्ड कृष्णा इंटर कॉलेज
  • अनिरुद्ध नेगी, कक्षा 6, पौड़ी गढ़वाल, डीएवी पब्लिक स्कूल
  • अभिलाषा सिंह, कक्षा 7, दिल्ली, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जनकपुरी
  • जतिन अग्रवाल, कक्षा 8, आगरा, सीएफ एंड्रयूज स्कूल
  • दक्ष विनोद अग्रवाल, कक्षा 9, नोएडा, विश्व भारती पब्लिक स्कूल
  • ख्वाहिश चौहान, कक्षा 10, शामली, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल

टेक एंड एआई (AI)

  • रितिका, कक्षा 6, रेवाड़ी, श्री कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • आरुष बंसल, कक्षा 7, गाजियाबाद, डीपीएस गाजियाबाद मेरठ रोड
  • खुशी, कक्षा 8, हरिद्वार, दून कैम्ब्रिज स्कूल
  • अस्मी श्रीवास्तव, कक्षा 9, गोरखपुर, जीएम अकादमी
  • गुरमीत सिंह, कक्षा 10, जे.पी. नगर, एएसएम मॉडर्न अकादमी
  • अर्पिता शुक्ला, कक्षा 11, कानपुर, कर्मयोगी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज
  • गरिमा, कक्षा 12, पानीपत, डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी

सामान्य ज्ञान (GK)

  • वेद रंजन यादव, कक्षा 3, वाराणसी, सेंट जॉन्स स्कूल
  • सान्वी गुप्ता, कक्षा 4, बुलंदशहर, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • आयुष निषाद, कक्षा 5, आजमगढ़, एस डी ग्लोबल पब्लिक स्कूल
  • समर चौबे, कक्षा 6, आजमगढ़, एस डी ग्लोबल पब्लिक स्कूल
  • एरीन खान, कक्षा 7, शाहजहांपुर, लीड कॉन्वेंट स्कूल
  • अनन्या श्रीवास्तव, कक्षा 8, सुल्तानपुर, गीता देवी सरस्वती बाल शिक्षण संस्थान
  • अंशिका सिंह, कक्षा 9, बांदा, इन्वेंटर पब्लिक स्कूल
  • पूजा, कक्षा 10, कासगंज, एन एस डी एस विद्या मंदिर

विज्ञान (SCI)

  • राघव सिंह गौतम, कक्षा 6, मैनपुरी, सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • आयुष कुमार गौर, कक्षा 7, गाजियाबाद, बीआरएस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • गीतांक, कक्षा 8, महेंद्रगढ़, द वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, नारनौल
  • कुशाग्र जोशी, कक्षा 9, नैनीताल, औरम द ग्लोबल स्कूल
  • तान्या, कक्षा 10, झज्जर, द हाइट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल

वित्तीय जागरूकता (FA)

  • आभास वर्मा, कक्षा 6, शिमला, मॉडर्न पब्लिक स्कूल
  • तनुज पटेल, कक्षा 7, बरेली, सेक्रेड हार्ट किड्यूकेशन 2
  • वंश मोदी, कक्षा 8, बरेली, श्री गुलाब राय मोंटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • मानवी अग्रवाल, कक्षा 9, आगरा, बलूनी पब्लिक स्कूल
  • मानसी यादव, कक्षा 10, प्रयागराज, न्यू टाउन हॉल पब्लिक स्कूल/कॉलेज
  • जितेंद्र कुमार, कक्षा 11, अलीगढ़, डी.के.एस.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • प्रिया मौर्य, कक्षा 12, अंबेडकर नगर, पंडित राम अवध स्मारक इंटर कॉलेज

अपना डैशबोर्ड देखने के लिए छात्र ओलंपियाड की वेबसाइट पर जा सकते हैं या क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-121-1166 पर संपर्क किया जा सकता है।