एमपी सेट 2026: राज्य पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य पात्रता परीक्षा (एमपी सेट) 2026 के पेपर-1 और पेपर-2 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र यह देख सकेंगे कि उन्होंने परीक्षा में कौन से विकल्प चुने थे। इससे वे अपने संभावित अंकों का स्वयं अनुमान लगा सकते हैं। यह पहल परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

आपत्ति दर्ज करने का प्रावधान

यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को लिंक सक्रिय होने के 5 दिनों के भीतर अपनी आपत्तियां प्रस्तुत करनी होंगी। आपत्ति के समर्थन में प्रामाणिक स्रोत या प्रमाण अपलोड करना अनिवार्य है। बिना ठोस सबूत के किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

वैकल्पिक विषयों की सूची

राज्य पात्रता परीक्षा 2025 के प्रथम प्रश्न पत्र (शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति) और 31 वैकल्पिक विषयों के चारों सेट (ए, बी, सी, डी) की संयुक्त प्रावधिक उत्तर कुंजी जारी की गई है। इन विषयों में शामिल हैं:

  • रसायन विज्ञान
  • वाणिज्य
  • संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग
  • अपराध विज्ञान
  • रक्षा और रणनीतिक अध्ययन
  • अर्थशास्त्र
  • अंग्रेजी
  • पृथ्वी विज्ञान
  • भूगोल
  • हिन्दी
  • इतिहास
  • गृह विज्ञान
  • विधि
  • पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • प्रबंधन
  • मराठी
  • गणितीय विज्ञान
  • संगीत
  • कलामंच
  • दर्शनशास्त्र
  • शारीरिक शिक्षा
  • भौतिक विज्ञान
  • राजनीति विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • संस्कृत
  • संस्कृत पारम्परिक विषय
  • समाजशास्त्र
  • उर्दू
  • दृश्य कला
  • योग

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर “अस्थायी उत्तर कुंजी – राज्य पात्रता परीक्षा 2026” लिंक ढूंढें और उस पर जाएं।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।
  • अपनी उत्तर कुंजी की जांच करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।