CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: संशोधित डेटशीट जारी, जानें विषयवार नया शेड्यूल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के लिए संशोधित और विस्तृत डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा तिथियों में हुए बदलाव के बाद अब बोर्ड ने विषयवार पूरा शेड्यूल उपलब्ध कराया है, ताकि छात्र अपनी तैयारी को सही तरीके से अंतिम रूप दे सकें।
बोर्ड ने हाल ही में घोषणा की है कि 3 मार्च 2026 को होने वाले कुछ प्रश्नपत्रों की परीक्षा को आगे के लिए टाल दिया गया है। यह संशोधन प्रशासनिक कारणों से किया गया है। हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डेटशीट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है, जिनकी जानकारी आधिकारिक रूप से दी गई है। बाकी सभी परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। छात्र संशोधित डेटशीट की पूरी जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर देख लें।
CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा: पूरा शेड्यूल
- मंगलवार, 17 फरवरी 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – गणित (मानक), गणित (बुनियादी)
- बुधवार, 18 फरवरी 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – गृह विज्ञान
- शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 (10:30 AM – 12:30 PM) – सौंदर्य और स्वास्थ्य, विपणन और बिक्री, मल्टीमीडिया, बहु-कौशल आधारभूत पाठ्यक्रम, शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक, डेटा विज्ञान
- शनिवार, 21 फरवरी 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – अंग्रेजी (संचार) / अंग्रेजी (भाषा व साहित्य)
- सोमवार, 23 फरवरी 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – उर्दू (कोर्स A), पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु (तेलंगाना)
- मंगलवार, 24 फरवरी 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – व्यापार के तत्व, उर्दू (कोर्स B)
- बुधवार, 25 फरवरी 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – विज्ञान
- गुरुवार, 26 फरवरी 2026 (10:30 AM – 12:30 PM) – खुदरा, सुरक्षा, ऑटोमोटिव, वित्तीय बाजारों का परिचय, पर्यटन का परिचय, कृषि, फ्रंट ऑफिस संचालन, बैंकिंग और बीमा, स्वास्थ्य सेवा, परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, विज्ञान के लिए मूलभूत कौशल, डिजाइन सोच और नवाचार
- शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 (10:30 AM – 12:30 PM) – कंप्यूटर अनुप्रयोग, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता
- शनिवार, 28 फरवरी 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – अरबी, संस्कृत (संचारात्मक), संस्कृत
- सोमवार, 2 मार्च 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – हिंदी (कोर्स A), हिंदी (कोर्स B)
- गुरुवार, 5 मार्च 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – सिंधी, मलयालम, ओड़िया, असमिया, कन्नड़
- शुक्रवार, 6 मार्च 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – पेंटिंग
- शनिवार, 7 मार्च 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – सामाजिक विज्ञान
- सोमवार, 9 मार्च 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – तेलुगु, रूसी, फारसी, नेपाली, लिम्बू, लेपचा
- मंगलवार, 10 मार्च 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – फ्रेंच
- बुधवार, 11 मार्च 2026 (10:30 AM – 1:30 PM) – तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, बोडो, बहीखाता और लेखा के तत्व
CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा: पूरा शेड्यूल
बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए भी संशोधित डेटशीट जारी की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विषयों की परीक्षा तिथियों की पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और तदनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाएं।