TS TET 2026: तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, जनवरी में होगा एग्जाम

तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग ने जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS TET) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

जनवरी में होगी परीक्षा

टीएस टीईटी जनवरी 2026 परीक्षा का आयोजन कुल 9 दिनों में 15 सत्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा 3 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक

टीएस टीईटी 2026 का रिजल्ट 10 फरवरी से 16 फरवरी के बीच जारी किए जाने की संभावना है।

पेपर-1 और पेपर-2 की जानकारी

टीएस टीईटी पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए अनिवार्य है।

टीईटी अनिवार्यता और वैधता

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, टीईटी उत्तीर्ण करना सभी कार्यरत और इच्छुक शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी, स्थानीय निकाय और निजी (अनुदानित व गैर-अनुदानित) स्कूलों में कार्यरत शिक्षक राज्य सरकार द्वारा आयोजित टीएस टीईटी या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित सीटेट में शामिल हो सकते हैं। टीईटी प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड में परेशानी हो तो क्या करें?

जिन अभ्यर्थियों को हॉल टिकट डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, वे 28 से 30 दिसंबर के बीच सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक एससीईआरटी (SCERT) के निदेशक एवं एक्स-ऑफिशियो निदेशक (TGTET), हैदराबाद से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।

TS TET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “TS TET Hall Ticket Download 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना TGTET जर्नल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Proceed बटन पर क्लिक करें।
  • हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • विवरण जांचकर डाउनलोड कर लें।