बुधवार के उपाय: करियर, पढ़ाई और मानसिक शांति के लिए गणेश मंत्र
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं। मोदक का भोग अर्पित करने से वे भक्तों के जीवन से विघ्न-बाधाओं को शीघ्र दूर करते हैं। हिंदू धर्म में गणेश जी को बुद्धि, ज्ञान, सफलता और शुभता का प्रतीक माना गया है।
जिन लोगों के करियर या परीक्षाओं में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, उन्हें बुधवार के दिन विशेष रूप से गणेश जी की आराधना करनी चाहिए और उनसे जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, मानसिक शांति मिलती है और कार्यों में सफलता की संभावना बढ़ती है। आइए, इन मंत्रों के बारे में जानते हैं।
ॐ गं गणपतये नमः
अगर जीवन में लगातार परेशानियां बनी हुई हैं और हर काम में अड़चनें आ रही हैं, तो बुधवार को श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जाप करें। इससे अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से नकारात्मकता दूर होती है और व्यक्ति को कार्यों में शुभ फल मिलने लगते हैं। इसके अलावा विवाह में आने वाली रुकावटें धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बकः। नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्नराजकः। धूम्रवर्णो भालचन्द्रो दशमस्तु विनायकः। गणपतिर्हस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्॥
इस मंत्र का जाप करने से ग्रह दोष से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं। इसके अलावा गणेश जी प्रसन्न होते हैं और साधक के जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है।
गणेश वंदना मंत्र
गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्। उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥
माना जाता है कि बुधवार को कम से कम 11 बार इस वंदना मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इसके प्रभाव से परीक्षा और करियर से जुड़ी उलझनें दूर होने लगती हैं और नए मार्ग खुलते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए कोई उत्तरदायित्व नहीं है।