अधिकमास पूर्णिमा 2026: बुधादित्य योग से इन 3 राशियों के भाग्य होंगे चमकदार

इस वर्ष अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा 30 मई 2026 को मनाई जाएगी। यह तिथि हर तीन साल में एक बार आती है, जिससे इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस बार अधिकमास पूर्णिमा पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें सबसे प्रमुख बुधादित्य योग है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन सूर्य और बुध ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में एक साथ विराजमान रहेंगे, जिससे यह प्रभावशाली योग बनेगा। बुधादित्य योग बुद्धि, प्रतिष्ठा, करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस योग का लाभ किन राशियों को मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा आर्थिक मामलों में राहत लेकर आएगी। बाजार या व्यापार में फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस समय अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सराहना मिलेगी। इस समय आप किसी बड़ी यात्रा की योजना बना सकते हैं। व्यापार करने वालों को भी लाभ और विस्तार के संकेत मिल सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय करियर और रोजगार के लिहाज से शुभ रहने वाला है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और कोर्ट के मामलों से भी राहत मिलेगी। ऑफिस में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी और वेतन वृद्धि या पदोन्नति से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और उनकी पढ़ाई में मन लगेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रही है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। इस समय मिलने वाली नई जिम्मेदारियां और नए प्रोजेक्ट भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है और मानसिक रूप से भी राहत महसूस होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। प्रस्तुत सूचना और तथ्यों की सटीकता या संपूर्णता के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है।