जून 2026: आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे ये व्रत-त्योहार
जून माह की शुरुआत होने वाली है और धार्मिक दृष्टि से यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने में कई बड़े व्रत, पर्व और शुभ संयोग एक साथ पड़ रहे हैं। जून का यह महीना आध्यात्मिक ऊर्जा, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से परिपूर्ण रहने वाला है। विशेष बात यह है कि इस माह में वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण और पुण्यदायी एकादशियों में से एक निर्जला एकादशी भी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से पूरे वर्ष की सभी एकादशियों के बराबर फल प्राप्त होता है।
इसके अलावा, जून माह में बड़ा मंगल का विशेष प्रभाव भी देखने को मिलेगा। इस दौरान भक्त हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना करके अपने संकटों से मुक्ति पा सकते हैं। वहीं, सुहागिन महिलाओं के लिए वट पूर्णिमा व्रत बेहद खास रहने वाला है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं इस पूरे माह में पड़ने वाले सभी प्रमुख तीज-त्योहारों के बारे में।
जून 2026 के व्रत-त्योहारों की सूची
- 3 जून 2026, बुधवार – विभुवन संकष्टी
- 7 जून 2026, रविवार – अधिक भानु सप्तमी
- 8 जून 2026, सोमवार – अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 11 जून 2026, गुरुवार – परम एकादशी
- 12 जून 2026, शुक्रवार – प्रदोष व्रत (शुक्र) और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
- 13 जून 2026, शनिवार – मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि
- 14 जून 2026, रविवार – रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या
- 15 जून 2026, सोमवार – मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त
- 16 जून 2026, मंगलवार – चंद्र दर्शन
- 18 जून 2026, गुरुवार – प्रद्युम्न चतुर्थी
- 19 जून 2026, शुक्रवार – स्कन्द षष्ठी
- 20 जून 2026, शनिवार – जमाई षष्ठी
- 21 जून 2026, रविवार – भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन
- 22 जून 2026, सोमवार – धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
- 23 जून 2026, मंगलवार – महेश नवमी
- 25 जून 2026, गुरुवार – निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती
- 26 जून 2026, शुक्रवार – राम-लक्ष्मण द्वादशी
- 27 जून 2026, शनिवार – शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी
- 29 जून 2026, सोमवार – वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और बटुक भैरवी जयंती
- 30 जून 2026, मंगलवार – आषाढ़ का आरंभ
वट पूर्णिमा व्रत 2026
वट पूर्णिमा तिथि का आरंभ 29 जून को सुबह 3 बजकर 7 मिनट पर होगा और इसका समापन 30 जून को सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर होगा। तिथि के अनुसार, इस बार वट पूर्णिमा का व्रत 29 जून को रखा जाएगा।
निर्जला एकादशी 2026
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 24 जून 2026 को शाम 6 बजकर 12 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन 25 जून 2026 को रात 8 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत गुरुवार, 25 जून 2026 को रखा जाएगा।
अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। प्रस्तुत सूचना और तथ्यों की सटीकता एवं संपूर्णता के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है।