त्योहारों में चार चांद लगाएंगे ये 5 यूनिक आउटफिट
त्योहारों का मौसम आते ही हर महिला के मन में एक ही ख्वाब होता है – हर किसी से अलग और बेहद स्टाइलिश दिखना। पारंपरिक सूट-साड़ी का अपना एक अलग आकर्षण है, लेकिन अगर इस बार कुछ नया और हटके ट्राय करने का मन है, तो फ्यूजन और मॉडर्न ट्रेडिशनल आउटफिट्स बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। चाहे नवरात्रि हो, करवा चौथ, दिवाली या भाई दूज, हर मौके पर अलग अंदाज में तैयार होकर आप अपनी पर्सनैलिटी को और भी निखार सकती हैं। यहां पेश हैं पांच ऐसे ट्रेंडी आउटफिट, जो न सिर्फ देखने में शानदार हैं, बल्कि पहनने में भी आरामदायक और फोटोज में जबरदस्त लगते हैं।
साड़ी के साथ क्रॉप टॉप या कोर्सेट ब्लाउज
साड़ी को हमेशा से एक ग्रेसफुल परिधान माना गया है, लेकिन इसे एक नए लुक के साथ पहनने के लिए पारंपरिक ब्लाउज की जगह क्रॉप टॉप या कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज चुनें। यह ट्रेंड बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। इस तरह के आउटफिट को डांडिया नाइट्स, दिवाली डिनर पार्टी या किसी भी फेस्टिव गेट-टुगेदर में पहना जा सकता है। यह लुक आपको ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट दोनों दिखाता है।
धोती स्टाइल साड़ी
अगर आप साड़ी को एकदम अलग अंदाज में कैरी करना चाहती हैं, तो धोती स्टाइल साड़ी एक परफेक्ट चॉइस है। इसे एक बेल्ट या स्टाइलिश जैकेट के साथ पेयर करके आप अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं। यह स्टाइल नवमी के दिन से लेकर दिवाली पार्टी और फैमिली फंक्शन तक हर जगह सूट करता है। इसे हाई हील्स और हैवी स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ कैरी करने पर लुक में चार चांद लग जाते हैं।
फ्यूजन लहंगा
रोजाना एक जैसा लहंगा पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार पारंपरिक लहंगे में थोड़ा बदलाव करें। लहंगे को लॉन्ग श्रग या इंडो-वेस्टर्न जैकेट के साथ पहनें। यह कॉम्बिनेशन एक रॉयल और यूनिक लुक देता है। दुर्गा पूजा, गरबा नाइट्स या शादी के फंक्शन में यह आउटफिट सबका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए जैकेट या श्रग का कंट्रास्ट कलर चुनें और मिनिमल ज्वेलरी के साथ इसे पहनें।
शरारा विद केप
शरारा सूट तो आम है, लेकिन इसे नेट या सिल्क की केप के साथ पहनने पर यह पूरी तरह से ट्रेंडिंग बन जाता है। इस आउटफिट में कुर्ते की जगह क्रॉप टॉप कैरी करना है। यह इंडो-वेस्टर्न लुक करवा चौथ और भाई दूज जैसे खास त्योहारों पर बेहद कमाल लगता है। अपने लुक को और निखारने के लिए माथे पर पट्टी पहनना न भूलें। यह कॉम्बिनेशन आपको मॉडर्न और एथनिक दोनों ही अंदाज में परफेक्ट दिखाता है।
पारंपरिक लुक में प्रयोग का समय
त्योहारों का मतलब सिर्फ पकवान और रौनक ही नहीं, बल्कि खुद को तरोताजा और स्टाइलिश महसूस करने का भी एक मौका है। पारंपरिक पहनावे में थोड़ा सा बदलाव और फ्यूजन का तड़का लगाकर आप अपने हर लुक को यादगार बना सकती हैं। ये पांचों आउटफिट न सिर्फ आपको सबसे अलग दिखाएंगे, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाएंगे। तो इस बार त्योहारों में कुछ नया ट्राय करें और हर नजर को अपनी ओर खींचें।