महावीर जयंती 2026: स्वामी महावीर के प्रेरक विचार जो जीवन की दिशा बदल दें
जैन धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक, भगवान महावीर की जयंती इस वर्ष 30 और 31 मार्च 2026 को मनाई जा रही है। यह दिन न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि आत्मचिंतन और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर भी है। त्याग, तपस्या और सत्य की मिसाल भगवान महावीर के सिद्धांत सदियों से मानवता को सही राह दिखा रहे हैं।
राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशाला के पुत्र राजकुमार वर्धमान ने सत्य की खोज में सब कुछ त्यागकर कठोर तप किया। इस तप ने उन्हें जीवन के गूढ़ सत्य और आत्मज्ञान से अवगत कराया। आज की भागदौड़ भरी दुनिया में, जहां शोर बहुत है और शांति कम, वहां महावीर के अहिंसा, अपरिग्रह और सत्य के संदेश हमें संतुलन और सादगी का पाठ पढ़ाते हैं।
महावीर जयंती पर लोग सिर्फ पूजा-अर्चना ही नहीं करते, बल्कि अपने जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प भी लेते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि असली जीत दूसरों को हराने में नहीं, बल्कि अपनी कमजोरियों पर विजय पाने में है। जब दुनिया हिंसा और लालच की ओर बढ़ रही है, तब महावीर का दर्शन सादगी और संयम की ओर लौटने का निमंत्रण देता है। इस पावन अवसर पर उनके प्रेरणादायक विचारों को अपनाकर हम अपने जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं।
महावीर स्वामी के अनमोल वचन
- अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है। – महावीर स्वामी
- असली शत्रु व्यक्ति के भीतर है, वो शत्रु हैं क्रोध, घमंड, लालच, आसक्ति और नफरत। – महावीर स्वामी
- सभी जीवित प्राणियों के प्रति सम्मान अहिंसा है। – महावीर स्वामी
- स्वयं के दोष के कारण ही दुखी होते हैं, और वे अपनी गलती में सुधार करके प्रसन्न हो सकते हैं। – महावीर स्वामी